फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uproar in jammu and kashmir assembly over afazal's hanging

अफजल के समर्थन में भाजपा विधायक को मारा थप्पड़

Fri, 01 Mar 2013 03:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
uproar in jammu and kashmir assembly over afazal's hanging

अफजल गुरु को फांसी दिए जाने पर गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदन में नारेबाजी की गई और सदस्यों ने तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसी बीच निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने भाजपा विधायक चौधरी सुखनंदन को थप्पड़ भी जड़ दिया। रशीद अफजल को फांसी पर लटकाने से नाराज थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने साजिशन अफजल गुरु को फांसी पर लटकाया है।
विज्ञापन


आज जम्मू कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन था। अफजल गुरु को फांसी देने के मुद्दे पर वहां जमकर हंगामा हुआ।

लंगेट के निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने राज्यपाल को भाषण देने से रोकने का प्रयास किया और पूछा कि अफजल को फांसी क्यों हुई?

रशीद ने कहा कि कई हिंदुस्तानी नागरिक नहीं चाहते थे कि अफजल को फांसी हो, लेकिन भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए कांग्रेस ने अफजल को फांसी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रशीद अफजल की फांसी के मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग कर रहे थे। जब भाजपा विधायक चौधरी सुखनंदन ने रशीद का विरोध किया तो उन्होंने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मार्शल रशीद को बाहर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed