{"_id":"f44ee27a-3f00-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"uproar-in-fl-over-india-china-border-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तय नहीं है भारत-चीन के बीच वास्तविक सीमा रेखा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'तय नहीं है भारत-चीन के बीच वास्तविक सीमा रेखा'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Dec 2012 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सीमाओं पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि अभी भारत व चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) ही नहीं तय हो सकी है। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के इस जवाब पर लोकसभा में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के सांसद लालजी टंडन ने प्रश्नकाल में अपने सवालों के जवाब का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय से पिछले तीन साल व चालू वर्ष में भारतीय सीमा में चीन की ओर से हुई घुसपैठ के बारे में सवाल पूछा था।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय से जो जवाब दिया गया है उसमें इस बारे में कुछ बताने के बजाय इधर उधर की बातें की गई हैं। इस पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि जिस विषय को लेकर सवाल पूछा गया है, उसका आधार स्पष्ट नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन एवं भारत के बीच अभी ऐसी कोई सहमति नहीं हुई है कि जिससे दोनों देशों के बीच एलओसी तय की जा सके।
विज्ञापन
विदेश मंत्री के इस बयान को सुनते ही सदन में भाजपा व सपा के कई सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह भी अपनी सीट पर खड़े होकर बोलने लगे। मुलायम सिंह ने सदन में बैठे प्रधानमंत्री से मुखातिब होते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की।
सपा के शैलेंद्र कुमार तथा भाजपा के कई सदस्यों ने इस मुद्दे पर नियम के तहत चर्चा कराने की आवाज उठायी। कुछ सदस्यों ने मंत्री के जवाब को भी रिकार्ड से हटाये जाने की मांग की। हंगामे के बीच इस मांग को देखते हुए संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने नियम 193 के तहत चीन सीमा पर घुसपैठ के मुद्दे पर सदन में चर्चा की बात मान ली।