FB पर लगाया आपत्तिजनक फोटो, हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पोस्ट को लेकर 28 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने एक हिंदू संगठन से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल शोलापुर निवासी और वर्तमान में हदापसर में रह रहे शेख मोहसिन सादिक की हत्या से इलाके में तनाव का माहौल है।
सादिक पर जानलेवा हमले की वजह प्रसिद्ध योद्धा शिवाजी और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीरों को अपलोड किया जाना माना जा रहा है। इन तस्वीरों के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन भी हुआ था।
हत्या के शक में हिंदू सेना से जुड़े सात लोग गिरफ्तार
पुलिस ने हिंदू राष्ट्र सेना से जुड़े सात लोगों को धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश) और 147 (दंगा) के तहत गिरफ्तार किया है।
सादिक शहर में एक टेक्साइल कंपनी में आईटी विभाग में काम करता था। पुलिस ने बताया कि उस पर आरोपियों ने बांकर कालोनी में लाठी डंडों से हमला किया। घायल हालत में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
हमले में दो अन्य युवक भी घायल हुए। पुलिस ने मामले को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।