{"_id":"c5751402-d315-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"upcoming-sbi-clerk-recruitment-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक में 19 हजार पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्टेट बैंक में 19 हजार पदों पर होगी भर्ती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
बैंक में नौकरी करने की चाहत वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बड़ी संख्या में भर्तियां होने वाली हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक एसबीआई 15 जून को इसके लिए नोटिफिकेशन प्रकाशित कर सकता है। एसबीआई में 19000 पदों पर यह भर्ती होगी। ये भर्ती क्लर्क के पद के लिए की जाएगी।
विज्ञापन
क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में आवेदक के पास बैचलर डिग्री आवश्यक है, वहीं 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके लिए एसबीआई द्वारा परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। इसके लिए आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन और चालान 15 जून को प्रकाशित किया जा सकता है।