{"_id":"aaf7e80c-3f63-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"upa-will-be-in-minority-in-rs-if-sp-and-bsp-walkout","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में एफडीआई पर बहस शुरू, वोटिंग कल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्यसभा में एफडीआई पर बहस शुरू, वोटिंग कल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Dec 2012 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर राज्यसभा में बहस हो रही है। अन्नाद्रमुक के सांसद वी मैत्रेयन ने बहस का प्रस्ताव पेश किया।
लोकसभा में सपा और बसपा के वाकआउट के कारण पटखनी खा चुके विपक्ष ने इस बार रणनीति के तहत अन्नाद्रमुक से बहस का प्रस्ताव पेश कराया।
लोकसभा में भाजपा ने एफडीआई पर बहस का प्रस्ताव रखा था। सपा और बसपा ने इसके यह कहते हुए विरोध किया था कि वे सांप्रदयिक ताकतों के साथ नहीं दिखना चाहते।
बहस में शामिल होते हुए भाजपा के नेता अरुण जेटली ने कहा कि भाजपा एफडीआई के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकार को यह देखना चाहिए कि किस सेक्टर में एफडीआई आए।
उन्होंने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक में एक भी विदेशी रीटेल स्टोर खुलवा कर देख लें। चुनाव भी नजदीक है।
आज बहस शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्यसभा में भी जीत का भरोसा है। वैसे राज्यसभा में यदि सपा और बसपा सदन से वाकआउट करते हैं तब भी आंकड़े यूपीए सरकार के खिलाफ ही होंगे।
राज्यसभा में सपा और बसपा के सदस्यों का बाहर करने के बाद भी यूपीए नंबर गेम में एफडीआई विरोधी दलों के मुकाबले अल्पमत में है।
ऐसे में माना जा रहा है कि सपा और बसपा की प्रमोशन में आरक्षण को लेकर हंगामे की सियासत राज्यसभा में सरकार के एफडीआई पर वोटिंग से बच निकलने का सहारा बन सकती है।
विज्ञापन
इस आशंका को भांपते हुए ही राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार अपने सहयोगी सपा और बसपा से हंगामा करवाकर राज्यसभा में एफडीआई पर वोटिंग नहीं होने देना चाहती।
राज्यसभा में बहस के बाद शुक्रवार को वोटिंग हो सकती है।