फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   upa launches political vendetta against me said ramdev

राजनीतिक रंजिश मानती है केंद्र सरकार: रामदेव

Tue, 12 Feb 2013 12:28 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 12 Feb 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
upa launches political vendetta against me said ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि जब से उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी शुरू की है तब से वह उनसे राजनीतिक रंजिश मानती है और उनके ट्रस्टों के कामकाज को लेकर जांच कराना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बाबा ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछले साल चार जून से पहले सब कुछ ठीक था और मेरे ट्रस्ट पाक साफ थे। हवाई अड्डे पर चार मंत्री मेरी अगवानी के लिए आए थे, लेकिन यहां किए गए आंदोलन के बाद मान लिया गया कि जो भी धन मेरे ट्रस्टों में आया वह आय है न कि दान।
विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि सरकार ने यह भी मान लिया कि उनका कोई भी ट्रस्ट सामाजिक काम करने के लिए नहीं है। यह परिवर्तन उनके दो चीजों पर सवाल उठाने के बाद आया। पहला था आर्थिक व्यवस्था और दूसरा था राजनीतिक व्यवस्था। यदि कोई भी गलत कामों के खिलाफ खड़ा होगा तो गलत करने वाले यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू पर बाबा ने कहा कि इस वायरस से पूरे देश में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में स्वाइन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया का इलाज नहीं है पर हमारे योग व आयुर्वेद में है। यह सर्दी जुकाम के वायरस की तरह संक्रामक है और तेजी के साथ फैलता है।


उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘कन्फ्यूज्ड’ बताया। जब उनसे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बचते हुए कहा कि वहां इस पद के योग्य कई लोग हैं लेकिन कौन उपयुक्त है यह समय बताएगा। अफजल को फांसी देने के  सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले भगवा आतंकवाद नामकरण किया फिर हिंदुओं को खुश करने के लिए बड़ी चालाकी से अफजल को फांसी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed