{"_id":"03c9b002-747d-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"upa-launches-political-vendetta-against-me-said-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक रंजिश मानती है केंद्र सरकार: रामदेव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजनीतिक रंजिश मानती है केंद्र सरकार: रामदेव
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि जब से उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी शुरू की है तब से वह उनसे राजनीतिक रंजिश मानती है और उनके ट्रस्टों के कामकाज को लेकर जांच कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बाबा ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछले साल चार जून से पहले सब कुछ ठीक था और मेरे ट्रस्ट पाक साफ थे। हवाई अड्डे पर चार मंत्री मेरी अगवानी के लिए आए थे, लेकिन यहां किए गए आंदोलन के बाद मान लिया गया कि जो भी धन मेरे ट्रस्टों में आया वह आय है न कि दान।
विज्ञापन
रामदेव ने कहा कि सरकार ने यह भी मान लिया कि उनका कोई भी ट्रस्ट सामाजिक काम करने के लिए नहीं है। यह परिवर्तन उनके दो चीजों पर सवाल उठाने के बाद आया। पहला था आर्थिक व्यवस्था और दूसरा था राजनीतिक व्यवस्था। यदि कोई भी गलत कामों के खिलाफ खड़ा होगा तो गलत करने वाले यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू पर बाबा ने कहा कि इस वायरस से पूरे देश में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में स्वाइन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया का इलाज नहीं है पर हमारे योग व आयुर्वेद में है। यह सर्दी जुकाम के वायरस की तरह संक्रामक है और तेजी के साथ फैलता है।
उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘कन्फ्यूज्ड’ बताया। जब उनसे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बचते हुए कहा कि वहां इस पद के योग्य कई लोग हैं लेकिन कौन उपयुक्त है यह समय बताएगा। अफजल को फांसी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले भगवा आतंकवाद नामकरण किया फिर हिंदुओं को खुश करने के लिए बड़ी चालाकी से अफजल को फांसी दे दी।