फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   upa is the worst govt of independent india says bjp

आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है यूपीएः भाजपा

Wed, 26 Sep 2012 01:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Sep 2012 01:07 PM IST
विज्ञापन
upa is the worst govt of independent india says bjp
भाजपा ने एक बार फिर यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए उसे आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कमियों से गिर रही है और भाजपा का काम उसे बचाना नहीं है। सहयोगी दल सरकार से अलग हो रहे हैं तो इसमें भाजपा कुछ नहीं कर सकती है। साथ ही सरकार काले धन पर भी गंभीर नहीं है। दरअसल ये सारी बातें नितिन गडकरी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कही, जिसे रविशंकर प्रसाद पत्रकारों को बता रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले हरियाणा के सूरजकुंड में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई। सूरजकुंड में सरकार पर राजनीतिक वार करते हुए टूजी, कोलगेट समेत भ्रष्टाचार के तमाम मुद्दों को राजनीतिक प्रस्तावों में शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में नितिन गडकरी को भाजपा अध्यक्ष के रूप में दूसरा कार्यकाल दिया जाना तय है।
विज्ञापन


कार्यकारिणी की बैठक में एफडीआई के पक्ष में सरकार के तर्कों को नकारते हुए खुदरा कारोबारियों व दुकानदारों की रोजीरोटी पर गहराते खतरों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। मीटिंग में महंगाई पर विशेष रूप से निशाना साधा जाएगा। राज्यों पर दोष मढ़ने की नीतियों पर भी सरकार की घेराबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed