{"_id":"d3c2562a-93e4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"upa-govt-on-ventilator-says-venkaiah-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंटिलेटर पर है संप्रग सरकार: वेंकैया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वेंटिलेटर पर है संप्रग सरकार: वेंकैया
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Sat, 23 Mar 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने आज व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार सपा और बसपा के बाहरी समर्थन से वेंटिलेटर पर है।
विज्ञापन
नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस के सरकार से हट जाने से संप्रग सरकार स्पष्ट रूप से अल्पमत में आ गयी है और अब सपा और बसपा के बाहरी समर्थन से चल रही सरकार वेंटिलेटर पर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम चुनाव तो जल्द होने ही हैं। लोकसभा चुनाव या तो मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के साथ नवंबर- दिसंबर में होंगे या मई में कर्नाटक में चुनावों के बाद होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि द्रमुक को एहसास हो गया है कि दिन प्रतिदिन अलोकप्रिय हो रही कांग्रेस के साथ रहने से उसे नुकसान होगा। सपा और बसपा समर्थन वापसी का उचित अवसर तलाश रहे हैं।
नायडू ने कहा कि बहुत लोगों को लग रहा है कि संप्रग सरकार को समर्थन दे रही पार्टियां भी उसके पाप में भागीदार हैं।
उन्होंने कहा कि सहयोगियों को काबू में रखने के लिए कांग्रेस विभिन्न जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं। द्रमुक के सरकार से हटने के कुछ घंटों बाद ही उनकी पार्टी के नेता के घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो का छापा बहुत शर्मनाक घटना है।