फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   upa govt launches publicity campaign on social media

सरकार ने सोशल मीडिया पर छेड़ा प्रचार अभियान

Tue, 02 Oct 2012 01:42 AM IST
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया Updated Tue, 02 Oct 2012 01:42 AM IST
विज्ञापन
upa govt launches publicity campaign on social media
आर्थिक सुधारों की गाड़ी को टॉप गियर पर लाकर अब सरकार लोगों के बीच अपने काम को चमकाने की तैयारी में जुट गई है। इस क्रम में सरकार ने अब युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए सोशल मीडिया वेबसाइट पर प्रचार अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन


सरकार की छवि चमकाने की जिम्मेदारी निभाने वाले सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इसकी पहल कर ली है। फेसबुक, ट्विटर और अब यूट्यूब पर मंत्रालय ने खुद को रजिस्टर्ड करते हुए इसकी शुरुआत की है। सरकार की सामाजिक फ्लैगशिप योजनाओं के प्रचार के साथ ही मंत्रालय की हर गतिविधि और कार्ययोजनाओं के बारे में पारदर्शिता पर मंत्रालय ने जोर दिया है।
विज्ञापन


सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी का कहना है कि इस पहल से आम जनता को जागरूक किया जाएगा। उसे सरकार की योजनाओं के साथ मंत्रालय के कामकाज के बारे में भी जानकारी मिलेगी। दिलचस्प बात है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय अपने हर काम की जानकारी बाकायदा वीडियो के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसलन, यू ट्यूब में ‘आई एंड बी मिनिस्ट्री चैनल’ नाम के पेज में आपको मंत्रालय की बैठकों के बारे में जल्द से जल्द से सूचना मिल जाएगी। साथ ही मंत्रियों की प्रेस कांफ्रेंस का सीधा प्रसारण देखने को मिलता है तो ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन न्यूज की दो से तीन मिनट के बुलेटिन भी प्रसारित होते हैं। इसके अलावा आम दर्शकों के जीवन से जुड़े भारतीय फिल्म और टीवी संस्थान यानी एफटीआईआई के वृत्तचित्र और छोटी अवधि की फिल्में भी अपलोड की गई हैं।

मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार सरकार के इस कदम को लोगों ने बेहद सराहा है। शुरुआत होने के चंद दिनों के भीतर ही लगभग पांच हजार लोगों ने इसमें रुचि ली है। यूट्यूब के पेज पर अब तक विभिन्न विषयों पर 102 वीडियो अपलोड कर दिए गए हैं। इससे पहले सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ड्रीम प्रोजेक्ट कम्युनिटी रेडियो फेसबुक पर आ चुका है।


इसमें कम्युनिटी रेडियो शुरू करने के लिए जरूरी प्रक्रिया और सूचनाओं की जानकारी दी गई है। वहीं सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रमुख अंग प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) भी फेसबुक पर आ चुका है। इसके अलावा सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देशभर में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया के बारे में हर सूचना फेसबुक पर मुहैया कराना शुरू कर दिया है।

'इस पहल से आम जनता को जागरूक किया जाएगा। उसे सरकार की योजनाओं के साथ मंत्रालय के कामकाज के बारे में भी जानकारी मिलेगी।'
- अंबिका सोनी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed