फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   upa government turns four today

यूपीए के जश्न में क्या सपा-बसपा होंगी शामिल?

Wed, 22 May 2013 09:08 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2013 09:08 AM IST
विज्ञापन
upa government turns four today

तमाम उतार चढ़ाव से भरे रहे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के बीते चार साल का जश्न बुधवार को मनाया जाएगा।

विज्ञापन


इस मौके पर सरकार के कामकाज की दो रिपोर्ट जारी की जाएगी। एक नौ साल के काम की बात करेगी तो दूसरी यूपीए-2 के चार साल की उपलब्धियों को गिनाएगी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी दोनों एक-एक रिपोर्ट जारी करेंगे।

सरकार के सामने जश्न की रात को शानदार बनाने की चुनौती है। जश्न में सपा और बसपा के शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार है।

मगर सरकार और कांग्रेस के मैनेजर शो को फीका न होने देने के लिए पूरी कमर कस रहे हैं।

कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री को अनिवार्य तौर पर शामिल होने के लिए कहा गया है तो प्रधानमंत्री का पूरा मंत्रिमंडल भी जश्न में शामिल होगा।

तीन साल पूरे होने के मौके पर स्थितियां इतनी खराब नहीं थी, जितनी अब देखने को मिल रही है। पिछली बार ममता बनर्जी और द्रमुक का साथ था।

ऐन वक्त पर मुलायम सिंह यादव ने भी जश्न में शरीक होकर सरकार की कामयाबी में चार चांद लगा दिए थे। मगर एक साल के भीतर समीकरण बदल गए हैं। सपा अगर-मगर की स्थिति में है।

पार्टी का कोई भी नेता जश्न में शामिल होने के सवाल पर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। सपा के कई सांसद पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं। मगर नेता जी की ओर से ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है।
विज्ञापन


कुछ ने बताया कि नेता जी मंगलवार रात को दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं बसपा का भी यही हाल है। मायावती के करीबी एक बडे़ नेता ने कहा कि बहन जी के बारे में कुछ भी बताना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजनीतिक पंडितों का आकलन है कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं का जश्न से दूरी बनाना ही दोनों पार्टियों के लिए बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed