फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   upa government not showing enough will to fight terror says bjp president rajnath

बोधगया ब्लास्टः नीतीश पर नरम दिखे राजनाथ

Tue, 09 Jul 2013 01:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
 upa government not showing enough will to fight terror says bjp president rajnath

बोधगया के महाबोधि मंदिर में हुए सीरियल बम विस्फोट की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


पार्टी नेता अरूण जेटली के साथ महाबोधि मंदिर का दौरा करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकी वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हुई है। वह पूरी इच्छाशक्ति से आतंकी वारदातों से निपटने के लिए काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन


आतंक पर आस्था भारी


हालांकि, इस दौरान वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किसी भी तरह की बयानबाजी से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य सरकार आतंकी वारदातों से अकेले नहीं निपट सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाबोधि मंदिर पर आतंकी हमला, 9 सीरियल धमाके


गौरतलब है कि रविवार को महाबोधि मंदिर परिसर में हुए सीरियल बम विस्फोट के बाद राज्य की भाजपा ईकाई और राजद ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। नीतीश पर मंदिर की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया गया था।

बोधगया धमाके कहीं मोदी ने तो नहीं कराएः दिग्विजय


पार्टी अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर सुरक्षा एजेंसियों का सियासी लाभ के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सियासी लाभ के लिए सुरक्षा एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आतंकवाद जैसी समस्याओं से निपटने के लिए एजेंसियों को आपस में बेहतर तालमेल रखने की जरूरत है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। हम इसे कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बना रहे। उन्हें केंद्र सरकार से मंदिर की सुरक्षा कड़ी करने के लिए तत्काल कदम उठाने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed