{"_id":"3fe5fdda480532a29c4add53d1f34fbf","slug":"up-roadways-employees-visit-porn-site-using-govt-sim-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: सरकारी सिम से कर्मचारी देख रहे पोर्न साइट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
EXCLUSIVE: सरकारी सिम से कर्मचारी देख रहे पोर्न साइट
फईम खान/अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 18 Feb 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के रोडवेज बसों को ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन) और वीटीएस (व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम) से जोड़ना निगम को भारी पड़ गया। ट्रेकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली सिम से चालक-परिचालक मोबाइल और लैपटॉप पर पोर्न साइट देखने लगे हैं।
विज्ञापन
इनके इस फितूर की जानकारी मुख्यालय स्तर पर हो रही आनलाइन मानीटरिंग से हुई है। इतना ही नहीं इस सिम से अंधाधुंध कॉल भी किए जा रहे हैं। अधिकारी अब इस सिम को इनबिल्ट करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इलेक्ट्रानिक मशीन से टिकट देना शुरू किया। इसी तरह से बसों की लोकेशन की मॉनीटरिंग के लिए वीटीएस लगाया। दोनों ही उपकरण में सिम का उपयोग होता है। मगर, चालक-परिचालक इन मशीनों से सिम को निकालकर मोबाइल लैपटॉप पर पोर्न साइट देख रहे हैं।
विज्ञापन
कर्मियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे कभी पकड़े भी जाएंगे। रोडवेज क्षेत्रीय और मुख्यालय स्तर पर आनलाइन मानीटरिंग प्राइवेट कंपनी ट्राईमेक्स करती है। सिम का बिल अधिक आने पर ट्रैकिंग की गई तो खुलासा हुआ कि बस किसी रूट पर और सिम की लोकेशन कहीं और इस्तेमाल हो रही थी।
ट्राईमैक्स जोन प्रबंधक राहुल राउत ने बताया कि सिम को बदला जा रहा है। इसे सिस्टम में ही इनबिल्ट करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही इस पर निगम की साइट के अलावा कुछ नहीं खुलेगा। ताकि दुरुपयोग रोका जा सके।