फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP roadways bus looted near Bareilly

बरेली से बीसलपुर जा रही बस में लूटपाट, लाखों के जेवर लूटे

Tue, 01 Mar 2016 05:50 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 05:50 AM IST
विज्ञापन
UP roadways bus looted near Bareilly

बरेली-भुता मार्ग पर पीलीभीत के बीसलपुर जा रही हरदोई डिपो की बस को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश यात्रियों से पचास हजार रुपये और जेवर व अन्य सामान लूट ले गए। सूचना मिलते ही कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


डीआईजी आशुतोष कुमार ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने एसपी देहात को बदमाशों का पता लगाकर घटना के खुलासे का आदेश दिया है। रविवार रात हरदोई डिपो की बस यूपी-30 टी 2319 दिल्ली से सवारी लेकर बरेली पहुंची। यहां से बीसलपुर जाते समय भुता से करीब एक किमी पहले निर्माणाधीन बेस्ट कॉलोनी के सामने बस का अगला पहिया फट गया।
विज्ञापन


चालक रामकिशोर और परिचालक अनिल कुमार बस रोककर पहिया बदलने लगे। इसी बीच सड़क किनारे जंगल की ओर से तीन नकाबपोश बदमाश आ गए। एक बदमाश तमंचा लेकर बस के गेट के पास खड़ा हो गया। दो बदमाश बस में घुसकर बंदूक के बल पर यात्रियों से लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला कोई सुराग

UP roadways bus looted near Bareilly

24 यात्रियों से करीब पचास हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवर लूटने के बाद बदमाश तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट भी की गई।

परिचालक अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना कैश बैग बस के नीचे छिपा दिया था। हालांकि, बदमाशों ने जेब में रखे चौदह सौ रुपये तमंचे की बट मारकर छीन लिए। सूचना पर थाना भुता की पुलिस व कार्यवाहक थानाध्यक्ष सीपी सिंह और सीओ धर्मपाल मार्छाल, बिथरीचैनपुर एसओ राजवीर सिंह यादव, फरीदपुर कोतवाल अख्तर सज्जाद और एसपी देहात यमुना प्रसाद मौके पर पहुंच गए। पुलिस रातभर बदमाशों की तलाश में कांबिंग करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

लूट की सूचना पर सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे डीआईजी ने घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसपी देहात यमुना प्रसाद को घटना का खुलासाकर बदमाशों को शीघ्र पकड़ने को कहा। मामले में परिचालक अनिल कुमार ने आईपीसी की धारा 394 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed