{"_id":"203ba5a54b028f6aca5b83d9ecf7a39d","slug":"up-pradhan-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान का हत्यारोपी जेल से जीता प्रधान का चुनाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रधान का हत्यारोपी जेल से जीता प्रधान का चुनाव
ब्यूरो /अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 14 Dec 2015 03:22 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज थाने के मोतीपुर गांव निवासी प्रधान एवं अधिवक्ता सिंहासन यादव का हत्यारोपी जेल के भीतर रहते हुए भी प्रधानी का चुनाव जीत गया।
विज्ञापन
बता दें कि सिंहासन यादव 29 अक्तूबर की शाम महराजगंज बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी। सिंहासन के भाई जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने दो भाई सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
घटना में नामजद और इनकी निशानदेही पर महराजगंज थाने के अराजी शंकरपुर गांव निवासी निरंजन गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा था कि निरंजन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दो लाख रुपये में सुपारी लेकर प्रधान की हत्या कराई थी।
विज्ञापन
तभी से निरंजन जेल में है। उसने जेल के भीतर रहते हुए अपने गांव अराजी शंकरपुर से प्रधानी चुनाव का पर्चा भरा था। रविवार को हुई गिनती के दौरान निरंजन सात वोट से चुनाव जीत गया।