ऑनलाइन भरिए पॉलीटेक्निक एडमिशन फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक में एडमिशन के लिए प्रस्तावित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के फॉर्म 10 फरवरी तक खरीदकर जमा किए जा सकते हैं। सामान्य, ओबीसी के अभ्यर्थी 400 रुपये और एससी, एसटी अभ्यर्थी को 250 रुपये में खरीद सकते हैं।
राजकीय पॉलीटेक्निक कैंपस के वर्कशाप के पास से फॉर्मों की बिक्री की जा रही है। यह पहला मौका है, जब आफ लाइन के साथ फॉर्म भरने की आनलाइन सुविधा दी गई है। वेबसाइट www.jeecup.org पर फॉर्म भरा जा सकता है।
प्रदेश में 93 राजकीय, 18 अनुदानित और 243 निजी पॉलीटेक्निक हैं। प्रिंसिपल एफआर खान ने बताया कि जो फॉर्म जिस पॉलीटेक्निक से खरीदे गए हैं, वह वहीं सीधे या डाक से जमा कराए जाएंगे। दूसरे जिले में फॉर्म जमा करने की अनुमति नहीं है।
ये है प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल
- इंजीनियरिंग ट्रेड (पाठ्यक्रम कोड 101-132, 159-232 तक) की मुख्य परीक्षा, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की परीक्षा 27 अप्रैल को सुबह 8 से 11 बजे तक कराई जाएगी।
- डिप्लोमा इन फॉर्मेसी की परीक्षा 28 अप्रैल को सुबह 8 से11 बजे, फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी, होम साइंस, टेक्सटाइल डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन प्रिंटिंग, पीजी डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा 28 अप्रैल को दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी।
- माडर्न आफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस, लाइब्रेरी एंड इनफारमेशन साइंस, डिप्लोमा इंजीनियरिंग की परीक्षा 29 अप्रैल को सुबह 8 से11 बजे और पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लीकेशन, मार्केटिंग, सेल्स मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, मास कम्युनिकेशन, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग, वेब डिजाइनिंग, एकाउंटेंसी, रिटले मैनेजमेंट, एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस इंजीनियरिंग और इनफारमेशन टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक कराई जाएगी।
ये भी महत्वपूर्ण
- अभ्यर्थी का नाम, पूरा स्पष्ट पता, अभ्यर्थी या अभिभावक की ओर से शपथ पत्र, तीन माह के अंदर की खिंची श्वेत-श्याम फोटो (3.5 गुणा 4.5 सेंटी मीटर)।
- फोटो पर ब्लैक बाल पेन से आवेदन पत्र का क्रमांक लिखें, बाद में फोटो कॉपी कराकर अपने पास रख लें। प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है।
- ब्लैक बाल पेन से रनिंग हैंडराइटिंग में हस्ताक्षर, इंग्लिश के कैपिटल लेटर में हस्ताक्षर मान्य नहीं।
- फॉर्म का ओएमआर चार्ट एचबी पेंसिल से भरें, एक लिफाफे में बिना मोड़े ओएमआर फॉर्म रखें।