फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP polls wait to gave Bharat Ratna for Kashiram

कांशीराम को भारत रत्न के लिए यूपी चुनाव का इंतजार!

Sun, 04 Jan 2015 08:06 AM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
UP polls wait to gave Bharat Ratna for Kashiram

बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से दलित नेता कांशीराम को भारत रत्न देने को मांग को बुलंद करने के बाद दिल्ली के सत्ता के गलियारों में भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांशी राम को भारत रत्न देने को लेकर अंतिम फैसला कर सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने के समय भी केंद्रीय गृह मंत्रालय में कांशीराम को भारत रत्न देने पर बातचीत हुई थी। मगर राजनीतिक कारणों के चलते सरकार के शीर्ष नेतृत्व ने इस फैसले को रोक दिया था।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि 2017 के विधानसभा चुनाव ही ये राजनीतिक कारण थे। सरकार और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व विधानसभा चुनाव से पहले इस फैसले को लेने के हक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी चुनाव से पूर्व दाव खेल सकती है सरकार

UP polls wait to gave Bharat Ratna for Kashiram

शनिवार को लखनऊ में मायावती ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि भारत रत्न देने में मोदी सरकार दलित महापुरूष कांशीराम की उपेक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दलितों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। मायावती ने यह मुद्दा पिछले महीने खत्म हुए संसद के शीत सत्र में भी उठाया था। भाजपा और सरकार का शीर्ष नेतृत्व लगतार इस मामले से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।

गृह मंत्रालय और पार्टी स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है। पार्टी में शीर्ष स्तर पर मानना है कि कांशीराम भले ही बसपा के संस्थापक रहें हो लेकिन मोदी सरकार उनको भारत रत्न देने का फैसला लेती है तो प्रदेश ही नहीं देशभर के दलित वर्ग का भाजपा पर विश्वास कायम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed