फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP police to register a case of molestation unique condition

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस ने रखी अजीब शर्त

Tue, 12 May 2015 09:19 AM IST
Updated Tue, 12 May 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
UP police to register a case of molestation unique condition

दिल्ली कांड के बाद शोर तो खूब मचा था...कहा गया था कि न्याय के लिए अब बेटियों को जंग नहीं लड़नी होगी लेकिन वक्त बीतने के साथ ही यह बातें अखबारों की कतरनों में ही रह गईं।

विज्ञापन


पुलिस किस कदर इन मामलों में संवदेनहीन है इसकी ताजा तस्वीर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दिखाई है। एक मां थाने पहुंची थी अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने। पहले तो उससे सुबूत मांगा गया। न देने पर थाने से भगा दिया।

विज्ञापन


लेकिन जब वह जिद पर अड़ी रही और थाने से नहीं लौटी तो थानाध्यक्ष ने शर्त लगाई कि अगर वह मंदिर में शपथ पत्र देगी तब ही मुकदमा दर्ज होगा। आखिर उसने एफिडेविट मंगवाया, मंदिर में जाकर उस पर अपनी बात लिखी तब जाकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मटेनिया गांव का है। पांच मई को यहां घर में घुसकर एक किशोरी से गांव का ही युवक द्रोणपाल छेड़छाड़ करने लगा। जब लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण पहुंचे। तब तक द्रोणपाल भाग गया था और लड़की बुरी तरह सहमी हुई थी।

गिड़गिड़ाती रही मां, थानाध्यक्ष मांगते रहे छेड़छाड़ का सुबूत

UP police to register a case of molestation unique condition

लड़की की मां और दर्जन भर प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने यह कहकर भगा दिया कि मामला आपसी लड़ाई का है। मां यहां गिड़गिड़ाती रही कि दोनों घरों के बीच दीवार बनाने के मामले से इसे न जोड़ें, छेड़छाड़ हुई है।

थानाध्यक्ष ने इस पर सुबूत मांगा। सुबूत न दे पाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की और भगा दिया। महिला अड़ी रही और रोज थाने जाती रही। आखिर एसओ ने मुकदमा दर्ज करने के लिए अनोखी शर्त लगा दी। उसने कहा कि अगर वह मंदिर में शपथपत्र लिखकर देगी तो वह मुकदमा दर्ज करेगा।

महिला ने थाने में बने मंदिर में जाकर शपथपत्र लिखा उसके साथ चश्मदीद के तौर पर एक दरोगा भी भेजा गया था। मंदिर में शपथपत्र लिखने के बाद उसकी बेटी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है। इस तरह मंदिर में कसम खिलाने के बाद ही रिपोर्ट लिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed