फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP police's activity, young woman locked with mens in lock up

रेलवे पुलिस की कारस्तानी, युवकों के साथ बंद कर दी युवती

Mon, 28 Dec 2015 04:00 AM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 04:00 AM IST
विज्ञापन
UP police's activity, young woman locked with mens in lock up

ट्रेन में रविवार को मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को जीआरपी थाने ले आई, जहां एक पक्ष ने पुलिस के साथ ही मारपीट कर दी। जिससे गुस्साई जीआरपी ने उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया, इस पर उनके साथ आई युवती ने विरोध जताया तो जीआरपी ने आपा खो दिया और सारे नियम कानून ताक पर रखकर उसे भी पुरुष लॉकअप में बंद कर दिया।

विज्ञापन


शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में किसी बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच पहुंची जीआरपी दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां पर एक पक्ष के फौजी जितेंद्र व उसके साले दीपक ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान दीपक की बहन ने भी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। बाद में पुलिस ने जितेंद्र और दीपक को लॉकअप में डाल दिया। जिस पर दीपक की बहन ने विरोध जताया, तो पुलिस ने उसे भी लॉकअप में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक न सुनी

UP police's activity, young woman locked with mens in lock up

पिटाई से गुस्साई जीआरपी पुलिस ने सब नियम कानून ताक पर रख दिए और युवती को उसके जीजा व भाई के साथ पुरुष लॉकअप में बंद कर दिया।

इस दौरान फौजी जितेंद्र ने पुलिसकर्मियों को कानून का पाठ भी पढ़ाया, लेकिन गुस्साए पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। काफी देर तक युवती को उनके साथ लॉकअप में रखा गया।

बाद में मीडियाकर्मी वहां पहुंचने लगे, तो उन्हें देख पुलिस ने तुरंत युवती को लॉकअप से बाहर निकाला। युवती ने पुलिसकर्मियों पर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया, लेकिन पुलिस युवती द्वारा खुद कपड़े फाड़ने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed