बसपा पार्षद को मारी लात, घसीटते हुए ले गई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चबूतरा विवाद को लेकर बसपा एमएलसी लोकेश प्रजापति पर पुलिस ने खूब कहर बरपाया। भावनपुर थाने की पुलिस ने पिटाई के बाद उन्हें लात मारकर जीप में डाला और थाना परिसर में घसीटते हुए हवालात तक ले गई।
एमएलसी से बदसलूकी की जानकारी पर बसपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। तीन घंटे तक हंगामा चला। एसएसपी ने दरोगा और दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ जांच बैठा दी। इसके बाद बसपाई शांत हुए।
मामला मेरठ में भावनपुर थानाक्षेत्र के गावड़ी गांव का है। एमएलसी लोकेश प्रजापति के पड़ोसी धर्मपाल ने अपने घर के बाहर चबूतरा बनवाया था। इस पर ग्रामीणों को आपत्ति है। चबूतरा बनाने को लेकर लोकेश के भाई आदेश प्रजापति की धर्मपाल से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
थाने में भी एमएलसी से बदसलूकी
जानकारी पर लोकेश ने गांव पहुंचकर दोनों में बीच बचाव कराया। मामला शांत हो चुका था, तभी धर्मपाल का एक भाई वहां पहुंचा। वह सपा कार्यकर्ता बताया जाता है। लोकेश के मुताबिक सपा कार्यकर्ता के फोन पर भावनपुर थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद शर्मा दो कांस्टेबल कुशल पाल और शिवदत्त शर्मा के साथ मौके पर पहुंचा।
दरोगा ने लोकेश को थाने चलने को कहा। लोकेश ने खुद को बसपा का जोन कोऑर्डिनेटर और एमएलसी बताया। इस पर दरोगा भड़क गया और गाली-गलौज करते उसने कॉलर पड़ लिया। लोगों के सामने ही दरोगा और पुलिसकर्मियों ने लोकेश को पीटा और जीप में डाला। थाने में भी एमएलसी से बदसलूकी की गई।
इसकी जानकारी लगते बसपाइयों समेत सैकड़ों लोग भावनपुर थाने पहुंचे। बसपाइयों की भीड़ देख पुलिस ने लोकेश को छोड़ दिया। लोकेश ने विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पांडे और विधान परिषध के नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी से मामले की शिकायत की। इसमें कहा है कि पुलिस ने एमएलसी को बेवजह सरेआम पीटा और बदसलूकी की।