फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up police investigation in meerut gang rape and coversion case

मेरठ गैंगरेप: युवती के दावों को झुठलाने पर तुली पुलिस

Mon, 11 Aug 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 11 Aug 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
up police investigation in meerut gang rape and coversion case

मेरठ में खरखौदा क्षेत्र की युवती से गैंगरेप और धर्मांतरण के मामले में पुलिस युवती के दावों को झुठलाने पर तुली है। रविवार को महिला थाने में होटल रंजीत के मैनेजर से पूछताछ की गई। मैनेजर ने पुलिस को कलीम की वह आईडी उपलब्ध कराई, जिसके आधार पर वह युवती के साथ तथाकथित रूप से होटल में ठहरा था। पुलिस ने होटल की तरफ से दी गई लिखित जानकारी और आईडी को विवेचना में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन


थापर नगर स्थित होटल के मैनेजर सुरेश पंथी ने महिला थाने पर हुई पूछताछ में दावा किया कि गांव उलधन थाना खरखौदा निवासी कलीम पुत्र आदिल होटल में सात जून और 29 जून को ठहरा था। गवाही के रूप में मैनेजर ने कलीम की गांव उलधन की मुड़ी-तुड़ी वोटर लिस्ट संलग्न की है। इसमें कलीम की उम्र 27 वर्ष दर्ज है।
विज्ञापन


थाने पर स्वयं सत्यापित प्रार्थनापत्र देने के दौरान सुरेश ने दावा किया कि एक बार रुकने के दौरान कलीम ने युवती को अपनी पत्नी बताया। वहीं दूसरी बार दोस्त बताते हुए होटल में एंट्री ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां है रजिस्टर की छाया प्रति?

up police investigation in meerut gang rape and coversion case

मैनेजर का दावा था कि पहली बार कलीम ने युवती का असली नाम दर्ज कराया था। दोनों बार कलीम ने खुद ही होटल के रजिस्टर में एंट्री की। अपना नाम और पता सही दर्ज किया था।

हालांकि, आईडी प्रूफ के साथ होटल के रजिस्टर के उन पन्नों की छाया प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसमें कलीम द्वारा होटल में रुकने के दौरान एंट्री करने की दावा किया गया।

इन सवालों पर साध ली चुप्पी: महिला थाने में मौजूद होटल मैनेजर से जब पूछा गया कि क्या वह कलीम या उस युवती को सामने आने पर पहचान सकता है, तो उसने इससे इनकार कर दिया। आईडी के साथ रजिस्टर में दर्ज एंट्री का प्रमाण क्यों नहीं दिया, इस पर भी मैनेजर चुप्पी साध गया। 

ऐसे तो विपरीत जा रही विवेचना

up police investigation in meerut gang rape and coversion case

23 जुलाई को अपहरण और 29 जून को गैंगरेप के युवती के दावे विवेचना में विपरीत जा रहे हैं। एसएसपी ओंकार सिंह पहले ही युवती के उन दावों का खंडन कर चुके हैं, जिसमें उसने कहा था कि उसका 23 जुलाई को अपहरण कर लिया गया था।

एसएसपी का दावा था कि युवती 23 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई थी। वहां से वह 27 जुलाई की सुबह 10 बजे डिस्चार्ज हुई।

पुलिस अब यह दावा करने से भी नहीं चुकेगी कि 29 जून को युवती कलीम के साथ होटल रंजीत में ठहरी थी। हालांकि, जिस तरह से पुलिस के पास कलीम की आईडी पहुंची, रजिस्टर में एंट्री की छाया प्रति लेने में भी उसे कोई परेशानी नहीं होगी।

आरोपी करता था पुलिस में भर्ती कराने का दावा

up police investigation in meerut gang rape and coversion case

खरखौदा प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी कलीम युवती को पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देता था। कहता था कि पुलिस अफसरों और कई राजनीतिक लोगों से उसकी अच्छी पहचान है। इसी के चलते उसकी युवती से बातचीत होती थी। यह बात रविवार को गैंगरेप और धर्म परिवर्तन की शिकार युवती के पिता ने बताई।

केस की छानबीन के दौरान पुलिस ने कलीम और युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई। उसी में पता चला कि इनके बीच एक महीने के भीतर करीब 175 बार बातें हुईं। इस संबंध में युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी उतर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रही थी। कलीम का गांव के मदरसे में भी आना-जाना था।

तभी उसने युवती से कहा था कि वह भर्ती के लिए फार्म भर दे और तैयारी शुरू कर दे। वह उसे भर्ती करा देगा। इसके बाद ही कलीम से युवती की फोन पर बात होती थी। कलीम से मुलाकात के बारे में युवती के पिता ने इनकार कर दिया।

युवती से बात करने पर लगाई रोक

up police investigation in meerut gang rape and coversion case

शनिवार रात पीड़ित युवती गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर पहुंची। इसके बाद से युवती की किसी से बातचीत नहीं होनी दी गई।

रविवार को भी अमर उजाला टीम ने गांव पहुंचकर पीड़िता से बात करनी चाही। लेकिन उसके पिता ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि सवालों का जवाब देते-देते परेशान हो गए हैं। अब युवती को कुछ नहीं बताना। युवती को जो कहना है, वह कोर्ट में कहेगी।

पुलिस के खुलासे पर पिता का कहना है कि केस की दिशा मोड़ने के लिए पुलिस ऐसा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed