{"_id":"f90b93206bf4009ca8c75da262e8724a","slug":"up-police-behaved-insensitivity-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कपड़े खोलकर दिखाओ, कहां हुआ बलात्कार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'कपड़े खोलकर दिखाओ, कहां हुआ बलात्कार'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामलों में जांच का यूपी पुलिस का संवेदनहीन तरीका सामने आया है। कुशीनगर में जब एक लड़की दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने उसके ही साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाए उनसे कहा कि कपड़े खोलकर दिखाओ, कहां हुआ है बलात्कार।
घटना कुशीनगर में लौकरिया गांव की है। यहां दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की ने पड़ोस के ही एक लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि शनिवार रात जब वह अपने घर में सो रही थी तो पड़ोस का एक लड़का घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी गांव वालों के हाथ लग गया और उसकी जमकर पिटाई हुई। गांव के लोग आरोपी को थाने ले गए। पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
अगले दिन थानेदार ने पीड़िता को थाने में बुलाया और कहा कि कपड़े खोलकर दिखाओ बलात्कार कहां हुआ है। लड़की वहां से भाग गई और अपने मां-बाप को इसके बारे में बताया।
विज्ञापन
कई दिन बाद जब मीडिया में यह मामला आया तब पुलिस अधीक्षक हरकत में आए और शिकायत दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा। साथ ही बदसलूकी करने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई।