फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up police beat student who create chaos

यूनिवर्सिटी की मांग कर रहे छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sun, 14 Feb 2016 11:32 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
up police beat student who create chaos

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग पर शनिवार को बवाल हुआ। डीएस कॉलेज के बाहर जाम लगा रहे छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई और उन्हें कॉलेज के कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा तो वहीं छात्रों ने भी पुलिस पर पथराव किया। लाठीचार्ज में आधा दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं। पूरे घटनाक्रम के चलते कॉलेज में कई घंटे हंगामेदार स्थिति रही।

विज्ञापन


लंबे समय से छात्र अलीगढ़ में राज्य विवि की स्थापना की मांग कर रहे हैं। अखिलेश सरकार ने अपने बजट में भी यह मांग पूरी नहीं की तो कुछ छात्र नेताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा कर दी थी कि वह इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में यह छात्र यहां डीएस कॉलेज पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12 बजे के लगभग इन छात्रों ने कॉलेज के बाहर सड़क पर बैठकर जाम लगा जीटी रोड को अवरुद्ध कर दिया। इससे वहां वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलने पर थाना गांधी पार्क पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीएसी भी आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्र कॉलेज परिसर में घुस गए

up police beat student who create chaos

पुलिस अधिकारियों ने जब छात्रों को जाम खोलने को कहा तो छात्रों ने इससे मना कर दिया। बस फिर क्या था एकाएक पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई और प्रदर्शनकारी छात्र कॉलेज परिसर में घुस गए। वहां पहुंचकर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी कॉलेज के प्रॉक्टर पीके शर्मा से भी नोकझोंक हो गई।

इसी बीच वहां सीओ सिटी द्वितीय सत्यप्रकाश यादव व बन्नादेवी थाना पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद फिर छात्र नेताओं अमित गोस्वामी, सौरभ चौधरी, आदित्य पंडित आदि की अगुवाई में फिर छात्र कॉलेज परिसर से बाहर सड़क पर आ गए और पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर जब अपना विरोध जताने लगे तो इन छात्रों सीओ सिटी द्वितीय सत्यप्रकाश यादव से विवाद हो गया।

वहां हालत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।  कुछ छात्र कॉलेज कैंपस में अंदर भागे तो कुछ ने सड़क पर दौड़ लगाई।

छात्रों ने कॉलेज के अंदर से पुलिस पर पथराव कर दिया

up police beat student who create chaos

कुछ छात्रों ने कॉलेज के अंदर से पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस कॉलेज कैंपस में घुस गई और छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

कुछ छात्र कॉलेज के हॉलों व कक्षों में घुस गए तो गांधी पार्क थाना प्रभारी अमित यादव, बन्नादेवी थाना प्रभारी अनुज कुमार आदि इन हॉलों में घुसकर हंगामा मचा रहे छात्रों की तलाश करने लगे।

पुलिस जब इन्हें वहां नहीं पकड़ पाई तो फिर वापस गेट पर आ गई। इधर, यह छात्र किसी तरह से वहां से निकल सके। कॉलेज के गेट पर घंटों पुलिस व फोर्स का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस द्वारा कि ए लाठीचार्ज में छात्र नेता अर्जुन गोस्वामी, आदित्य, सौरभ चौधरी आदि के काफी चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed