फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up police accused for third degree.

यूपी पुलिस ने पिलाया पेशाब, नाजुक अंगों पर लगाया करंट

Fri, 27 Feb 2015 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 27 Feb 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
up police accused for third degree.

बुलंदशहर जनपद की क्राइम ब्रांच के दो सिपाहियों पर खाकी वर्दी को दागदार कर देने वाला शर्मनाक आरोप लगा है। बागपत के मवी कलां गांव के युवक अनिल शर्मा का आरोप है कि दोनों  पुलिस वालों ने उससे मोस्ट वांटेड राहुल खट्टा का ठिकाना पूछते हुए उसे थर्ड डिग्री दी। उसे पिलर से बांधकर फट्टे से पीटा। इलेक्ट्रिक रॉड से उसके नाजुक अंगों पर करंट लगाया। उसकी पत्नी के सामने ही उसे पेशाब पिलाया।

विज्ञापन


उसने बृहस्पतिवार की दोपहर बड़ौत के बसपा विधायक लोकेश दीक्षित के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एसपी शरद सचान ने पूरे मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा यदि  ऐसा हुआ है तो आरोपी पुलिस वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। अनिल ने बताया 21 फरवरी की रात में करीब 12.30 बजे सादी वर्दी में आए दो पुलिस वाले उसे घर से उठाकर ले गए।
विज्ञापन


पहले उसे बालैनी के पास ही एस्सार पेट्रोल पंप के नजदीक एक कमरे में फट्टे से पीटा और करंट लगाया। इसके बाद 22 को उसे बुलंदशहर के शिकारपुर के एक मैनेजमेंट कॉलेज ले जाया गया। वहां एक कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। फिर बुलंदशहर के ही अहमदगढ़ थाना ले गए। सुशील और गुड्डू नाम के दो सिपाही उससे पूछते रहे कि राहुल खट्टा कहां हैं और लगातार पीटते रहे। उसकी पत्नी पिंकी और बहन सविता उसे छुड़ाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल का आरोप है कि उसने पुलिस वालों से पानी मांगा, तो गिलास में अपना पेशाब ले आए और बोले, तू राहुल खट्टा का साथी है, वो तेरे पास आता है, तुझे पानी नहीं, पेशाब पीना पड़ेगा और उसे जबरन पेशाब पिला दिया। यह सब उसकी पत्नी पिंकी के सामने किया।

गाय बेचकर दिए पुलिस को 50 हजार

up police accused for third degree.

विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा यदि अनिल को इंसाफ नहीं मिला, तो धरना प्रदर्शन होगा। इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।

पीड़ित अनिल शर्मा के अनुसार आरोपी क्राइम ब्रांच के दोनों सिपाही कह रहे थे कि वे अब तक 17 बदमाशों के एनकाउंटर कर चुके हैं या तो 50 हजार रुपये घर से  मंगवा ले, वरना 18वां एनकाउंटर तेरा होगा। उसकी पत्नी ने गाय बेचकर पुलिस वालों को 50 हजार रुपये  दिए, तब उसे 23 फरवरी की रात में छोड़ा गया।  

लूट के केस में राहुल खट्टा के साथ जेल भेजा
पीड़ित अनिल शर्मा के अनुसार  उसे वर्ष 2007 में गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने लूट और चोरी के केस में राहुल खट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके साथ मेरठ के धौलड़ी गांव का मेहराज, गाजियाबाद का गोलू भी जेला था, लेकिन 2007 के बाद से उस पर कोई केस नहीं। अब वह मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed