फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP: in Police checking 28 million cash foundfrom the car

UP: पुलिस चेकिंग में कार से 28 लाख नकदी बरामद

Mon, 07 Sep 2015 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Sep 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
UP: in Police checking  28 million cash foundfrom the car

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस की चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार से 28 लाख की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने इस दौरान 5 लोगों को पकड़ा है।

विज्ञापन


मामला फिरोजाबाद का है जहां पुलिस अपना चेकिंग अभियान चला रही थी। जांच अभियान के दौरान ही पुलिस टीम ने UP 32 GC 6082 नंबर की गाड़ी रोकी।

जिसकी चेकिंग में ये नकदी बरामद हुई। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

खुद को बताया व्यापारी

UP: in Police checking  28 million cash foundfrom the car

इससे पहले पुलिस ने गाड़ी से बरामद रुपये के लिए उस गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की। गाड़ी सवार लोगों ने खुद को व्यापारी बताया और कहा कि वे मथुरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे।


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उन 5 लोगों में से एक शख्स का नाम रविकांत है। वह लखनऊ के हजरतगंज का रहने वाला है।

फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed