कानून व्यवस्था पर UP के राज्यपाल ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे बलात्कार और हत्या की घटनाओं को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। साथ ही उसने अखिलेश यादव सरकार से राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा है।
गृह राज्यमंत्री किरण रिजूजू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात गंभीर और चिंताजनक हैं। उन्होंने बलात्कार, हत्या के मामलों को उजागर करने के लिए मीडिया को निशाना बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आलोचना भी की।
'उत्तरप्रदेश की हालत चिंता जनक'
उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि ऐसी शर्मनाक घटनाओं को आंकड़ों या नंबरों के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। देश के किसी भी हिस्से में होने वाली ऐसी घटना हम सभी के लिए चिंता की बात है।
पिछले कुछ दिनों के हालातों को देखते हुए कहा जा सकता है उत्तर प्रदेश की स्थिति गंभीर और चिंताजनक है। इसलिए हमें उम्मीद है कि अखिलेश सरकार गंभीर और घृणित अपराधों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।
गृहमंत्रालय असलियत पर पर्दा डालने के राज्य सरकार के रवैये पर काफी गंभीर है। केंद्र ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगर राज्य सरकार कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं देती तो केंद्र को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।