फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP government will do the treatment of George Fernandes

एनडीए ने छोड़ा बीमार जार्ज फर्नांडीस का साथ

Wed, 03 Jun 2015 07:42 AM IST
विनोद अग्निहोत्री / नई दिल्ली।
विनोद अग्निहोत्री / नई दिल्ली। Updated Wed, 03 Jun 2015 07:42 AM IST
विज्ञापन
UP government will do the treatment of George Fernandes

मुंबई के फुटपाथ से सियाचिन तक का सफर तय करने वाले अपने जमाने के तेज तर्रार समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीस पिछले कई सालों से बीमार हैं। पहले यूपीए और अब एक साल से एनडीए सरकार जार्ज की बीमारी की ओर से आंखें मूंदे हुए है और उनके इलाज का खर्च परिजनों को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को फर्नांडीस का जन्मदिन है और इस मौके पर उनके उनके पुराने साथी रहे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को उनकी याद आ गई है। इसलिए समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश सरकार अब इस बुजुर्ग समाजवादी नेता के इलाज का खर्च उठाने की तैयारी में है। उधर जनता दल (यू) के एक नेता के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जार्ज फर्नांडीस को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


जार्ज केबेहद करीबी रहे समाजवादी नेता विजय नारायण सिंह का कहना है कि उनकी धुर विरोधी कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने तो जार्ज को अनदेखा किया ही, जिस एनडीए की नींव जार्ज फर्नांडीस ने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर रखी थी, पिछले एक साल से उस एनडीए की सरकार ने भी बीमार जार्ज की कोई सुधि नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जार्ज से मिलने अब न तो भाजपा एनडीए के नेता आते हैं और न ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लडऩे वाले उन पुरोधाओं को ही जार्ज की कोई फिक्र है जिनकी उंगली पकड़कर जार्ज ने उन्हें सियासत की डगर पर आगे बढ़ाया।

क्या चाहते हैं परिजन

UP government will do the treatment of George Fernandes

जार्ज पिछले कई सालों से अपनी पत्नी लैला के साथ दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित अपने घर में हैं। अमर उजाला से बातचीत में लैला फर्नांडीस ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। इलाज के खर्च के बारे में पूछने पर उनका सिर्फ इतना कहना है कि सरकारी नियमों के मुताबिक सिर्फ पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री के ही इलाज का खर्च सरकार उठाती है।

जार्ज इस श्रेणी में नहीं आते हैं। लेकिन जार्ज के पुराने साथी विजय नारायण सिंह कहते हैं कि फर्नांडीस कोई साधारण सांसद या राजनेता नहीं हैं। मुंबई के फुटपाथ की मजदूर राजनीति से लेकर देश के रक्षा मंत्री बनकर सियाचिन तक उड़ान भरने वाले जार्ज फर्नांडीस का देश की राजनीति और सामाजिक बदलाव में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए उन्हें विशेष श्रेणी के तहत उनके इलाज का खर्च सरकार को वहन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed