फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up:Gangrep in Moving jeep, Murder

यूपीः चलती जीप में गैंगरेप, मासूम का कत्ल

Tue, 25 Dec 2012 01:30 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 25 Dec 2012 01:30 PM IST
विज्ञापन
up:Gangrep in Moving jeep, Murder

दिल्ली में चलती बस में मेडिकल छात्रा से रेप के विरोध में उठा आक्रोश अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अवध के दो जिलों में दरिंदों ने गैंगरेप की वारदातों को अंजाम दे दिया। फैजाबाद की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सहजपुर निवासी एक दलित किशोरी को अगवाकर चार युवकों ने चलती जीप में गैंग रेप किया। फिर दिल्ली ले जाकर एक कमरे में रखकर एक सप्ताह तक दुराचार किया गया। वहीं सीतापुर के रामकोट थानाक्षेत्र में एक मासूम बालिका की नशे में धुत दरिंदों ने सामूहिक दुराचार के बाद हत्या कर दी और लाश को जंगल में फेंक कर भाग गए।

विज्ञापन


सीतापुर में गैंगरेप के बाद मासूम का कत्ल

रामकोट के बीहट गौड़ गांव के रामचंद्र पासी की सात साल की बेटी शनिवार की शाम गांव में सोहन लाल के घर के पास बच्चों संग खेल रही थी। इसी बीच वहां नशे में धुत संतराम नामक युवक पहुंचा। बालिका को टॉफी देने के बहाने वहां से ले गया।
विज्ञापन


शाम को बच्ची घर नहीं पहुंची तो पिता रामचंद्र ने संतराम से उसके बारे में पूछा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पिता ने थाने में बेटी के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने संदेह के आधार पर संतराम को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नहर के किनारे झाड़ियों में बालिका का शव बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक संतराम ने कुबूल किया कि उसने व गांव के ही संजय ने बच्ची के संग दुष्कर्म किया और गला घोंटकर कत्ल करने के बाद लाश झाड़ियों में फेंक दी। लखनऊ से डॉक्टर गयासुद्दीन खान के नेतृत्व में आई फोरेंसिक टीम ने मौके पर मिले खून आदि का सैंपल लिया है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टीम ने आरोपी संतराम का भी मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने फरार आरोपी की तलाश के निर्देश दिए।

फैजाबाद में दलित किशोरी से चलती जीप में गैंगरेप

दलित किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के गांव सथरी निवासी कुलदीप, सहजपुर निवासी केवला पत्नी झिंगुरी के सहयोग से उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर 15 दिसंबर को बाइक से चौरेबाजार ले गया। बाजार में किशोरी को बोलेरो जीप में बैठाया गया। जीप में राज कुमार, राज बहादुर व लल्लन पहले से सवार थे। चलती जीप में चारों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।

तहरीर के मुताबिक दरिंदों ने किशोरी के कराहने पर दवा बता नशे की गोली दे दी, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में कुलदीप उसे ट्रेन से दिल्ली ले गया। दिल्ली में कुलदीप ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और दुराचार करता रहा। गांव से पुलिसिया कार्रवाई की खबर मिलने पर कुलदीप किशोरी को 22 दिसंबर को फैजाबाद में रोडवेज बस स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने महिला थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।


महिला थानाध्यक्ष आशमा माजिद ने बताया कि किशोरी के पिता बीकापुर कोतवाली के सहजपुर निवासी की तहरीर पर कुलदीप, राजकुमार, केवला, राज बहादुर व लल्लन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि किशोरी के पिता ने बेटी के अगवा होने के बाद मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने शिकायत अनसुनी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed