फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP police Cops suspended for 'dressing like Singham, Dabangg'

आगरा आईजी ने 'सिंघम और दबंग' को किया सस्पेंड

Mon, 13 Oct 2014 03:07 PM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
UP police Cops suspended for 'dressing like Singham, Dabangg'

उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में दो पुलिसकर्मियों को वर्दी की जगह सिंघम और दबंग की तरह वर्दी पहनने पर सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन


आगरा जोन के एक थाने में अचानक हुए मुआयने में दो पुलिसकर्मियों मनीष सोलंकी और भूपेंद्र सिंह को निर्धारित वर्दी की जगह फिल्मी स्टाइल की ड्रेस में पाकर आईजी सुनील कुमार गुप्ता ने दोनों को सस्पेंड कर दिया।

टीओआई में छपी खबर के अनुसार उनमें से एक कर्मचारी ने गॉगल पहना हुआ था और इसके अलावा दोनों में से किसी ने भी पुलिस कैप भी नहीं लगाई हुई थी। इसके अलावा पुलिस की वर्दी की पैंट ना पहनकर सलमान खान और अजय देवगन की स्टाइल में बेहद टाइट पैंट पहनी हुई थी।

विज्ञापन

दोनों हुए सस्पेंड, अब चलेगा अभियान

UP police Cops suspended for 'dressing like Singham, Dabangg'

सुनील कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों के कपड़े पहनने के तरीके पर आपत्ति जताई और कहा कि ये पुलिस की यूनिफॉर्म की जगह बॉलीवुड की ड्रेस ज्यादा लग रही है।

बाद मे एसएसपी शलभ माथुर को जब इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता, आदेशों का पालन न करने, पुलिस यूनिफॉर्म सही से न पहनने पर सस्पेंड कर दिया।

एसएसपी शलभ ने बताया 'ब्लैक गोगल्स और टाइट पैंट पहनना पुलिस यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है। टोपी पहनना भी हर कॉन्स्टेबल के लिए जरूरी है। ये चीज़ें बहुत मायने रखती हैं।' एसएसपी माथुर ने जिले के सभी पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिसकर्मियों की वर्दी चेक करने का अभियान चलाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed