फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Intelligence agencies trying to find out talibani's connections with UP

तालिबान का यूपी कनेक्शन खंगाल रहीं खुफिया एजेंसियां

Thu, 18 Dec 2014 04:33 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
Intelligence agencies trying to find out talibani's connections with UP

पेशावर के आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर गृह मंत्रालय से अलर्ट जारी होने के बाद प्रदेश में चौकसी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियां तहरीक-ए-तालिबान का यूपी कनेक्शन खंगालने में जुट गई हैं।

मार्च में एटीएस ने गोरखपुर से तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जो लखनऊ जेल में बंद हैं। गोरखपुर में दोनों आतंकियों को एके-47 राइफल मुहैया कराने वाले शख्स का पता हालांकि अब तक नहीं लग पाया है।

अब केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी अलर्ट के बाद जेल में बंद आतंकियों से पूछताछ कर उनके संपर्क खंगालने का काम नए सिरे से शुरू कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के खंडवा जेल से भागे पांच आतंकियों के भी प्रदेश में ही होने की आशंका है। इसके साथ ही, सिमी और आईएम के स्लीपिंग माड्यूल का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

अब्दुल वलीद मुर्तजा और फहीम उर्फ ओवैस को किया था गिरफ्तार

Intelligence agencies trying to find out talibani's connections with UP

यूपी एटीएस ने तीन मार्च 2014 को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से पाकिस्तान के करांची निवासी अब्दुल वलीद मुर्तजा और फहीम उर्फ ओवैस को गिरफ्तार किया गया था।

दोनों ने तहरीक-ए-तालिबान (अफगानिस्तान) से प्रशिक्षण प्राप्त करने और अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना से लड़ने की बात स्वीकार की थी।

उन्होंने बताया था कि इंडियन मुजाहिद्दीन के रियाज भटकल के कहने पर वह नेपाल होते हुए गोरखपुर पहुंचे थे, जहां किसी ने उन्हें एके-47 राइफल उपलब्ध कराई थी।

भटकल ने उन्हें उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बलों पर हमला करने का निर्देश दिया था। सुरक्षा एजेंसियां राइफल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का अब तक पता नहीं लगा पाई हैं लेकिन पेशावर हमले के बाद अब एक बार फिर आईएम और तहरीक-ए-तालिबान के स्लीपिंग मॉड्यूल की तलाश तेज कर दी गई है।

पता चला है कि एटीएस दोनों से पूछताछ करके यूपी कनेक्शन खंगालने की तैयारी कर रही है।

पुलिस की तलाश तेज

Intelligence agencies trying to find out talibani's connections with UP

मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से इसी साल पहली अक्तूबर को फरार आतंकी अमजद रमजान, जाकिर बदरूल हुसैन, असलम अय्यूब, गुड्डु मेहबूब, एजाजुद्दीन की लोकेशन भी मिर्जापुर में मिल चुकी है।

खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है कि जेल से भागे आतंकवादियों का भी टारगेट उत्तर प्रदेश ही है। पेशावर में हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां इन सभी पहलुओं पर छानबीन में जुटी हैं। फरार आतंकियों की भी तलाश तेज कर दी गई है।

सभी एसपी को सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर से स्कूलों और मॉल की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कहा गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी अलर्ट के मद्देनजर एटीएस भी सतर्कता बरत रही है।
ए सतीश गणेश, आईजी (लॉ एंड ऑर्डर)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed