फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP comes second for searching IS website

IS की साइट सर्च करने में यूपी दूसरे नंबर पर

Fri, 16 Oct 2015 07:46 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 07:46 AM IST
विज्ञापन
UP comes second for searching IS website

आतंकी संगठन आईएसआईएस की वेबसाइट सर्च करने वाले राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। इस सूची में पहले नंबर पर जम्मू-कश्मीर के युवा हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि देश में बढ़ रही असहिष्णुता के माहौल और मुजफ्फरनगर व दादरी जैसी घटनाएं एक तबके के मुस्लिम युवाओं को आईएसआईएस की तरफ देखने की बड़ी वजह दे रहा है। खुफिया विभाग ने आगाह किया है कि सांप्रदायिकता का राजनीतिक इस्तेमाल टाइम बम साबित हो सकता है।
विज्ञापन


भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया में आईएसआईएस के प्रभाव पर तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बाद उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों से आईएसआईएस की साइट सबसे ज्यादा सर्च की जा रही है। इसके बाद महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश और असम में भी इस आतंकी संगठन के साइट सर्च करने वालों की संख्या चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में आईएसआईएस के आकर्षण में फंस चुके युवाओं की बातचीत का भी ब्यौरा है।

साइटों को ब्लॉक कर रहा गृहमंत्रालय

UP comes second for searching IS website

मामले पर नजर रख रही टीम के उच्चपदस्थ सूत्र ने बताया कि गृहमंत्रालय इन साइटों को ब्लाक करने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। बुधवार को इस मसले पर गृहमंत्रालय और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों ने लंबी बैठक की है।

इस काम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत दोभाल की टीम भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक साइट को ब्लाक करने की कवायद नाकाफी है। सूत्रों के मुताबिक सांप्रदायिक माहौल में युवाओं के भीतर पैदा हुई असुरक्षा की भावना ऐसे संगठनों की तरफ आकर्षित कर रहा है।

साइट के जरिए आतंक का पाठ पढ़ाना भारत विरोधी तंत्र के लिए इसलिए आसान है कि यह पाठ बंद कमरे में अकेले पढ़ा जाता है। यह स्थिति सुरक्षा एजेंसी के लिए कई नई चुनौती खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed