फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP: brutally murderd of two girls

मासूम बच्चियों से दरिंदगी, सुनकर कांप उठेगा कलेजा

Tue, 28 Apr 2015 02:02 PM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
UP: brutally murderd of two girls

सात साल की मासूम का शव मिलने से सोमवार को खीरी टाउन क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची रविवार को उस समय लापता हो गई थी जब वह अपने नौ साल के भाई के साथ पड़ोसी महबूब के घर के बाहर खेल रही थी।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह संदेह होने पर मोहल्ले वालों ने महबूब से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बच्ची के शव को शौचालय के गड्ढे में दबाने की बात कही। लोगों ने टैंक में देखा तो लड़की के पैर का पंजा नजर आया। इस पर आरोपी की पिटाई लगाते हुए लोग उसे थाने ले गए।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर बेटी नौ वर्षीय भाई के साथ खेलने निकली थी। पड़ोसी महबूब ने बच्ची को अपने घर में रोक लिया, और उसके भाई को पैसे देकर सब्जी लाने बाजार भेज दिया। वह लौटा तो बच्ची वहां नहीं थी। पूछने पर महबूब ने उससे कहा कि वह उसके पीछे ही चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने घर आकर यह बात बताई। सोमवार सुबह शक होने पर मोहल्ले वालों ने महबूब से कड़ाई से पूछताछ की तो उसनेे गुनाह कबूल कर लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर सामान भी जला दिया।

चार साल की बच्ची का गला घोंट शव फेंका

UP: brutally murderd of two girls

मैगलगंज थाना क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुई बालिका का शव अर्धनग्न हालत में सोमवार सुबह एक प्लाट में मिला। मृतक के पिता ने मोहल्ले के एक युवक पर बलात्कार के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र की चार वर्षीय मासूम 25 अप्रैल को दिन में 11 बजे के करीब भाई के साथ अपने चाचा के घर आई थी। जहां पास स्थित बाग में खेलते खेलते वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिवार वालों ने देर शाम तक उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

पुलिस ने अगले दिन रविवार को इस मामले में गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह पास के एक प्लाट से बच्ची का अर्धनग्न शव बरामद किया गया। शव काफी फूल गया था। शव की शिनाख्त पिता ने की। सूचना पर एसपी अरविंद सेन भी मौके पर पहुंचे और बयान लिए। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी आशीष शुक्ला उर्फ बजरंगी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है।

क्या बोले एसएसपी
एसपी अरविंद सेन का कहना है कि दोनों बच्चियों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना प्रतीत होती है। पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाकर प्रयोगशाला भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed