फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up board warn students about use religious sign in exam

सावधान! परीक्षा में लिखा 'ॐ या 786', तो होगी कार्रवाई

Sun, 14 Feb 2016 10:25 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
up board warn students about use religious sign in exam

अगर आप यूपी बोर्ड के छात्र हैं और परीक्षा की शुरूआत भगवान का नाम लिखकर करते हैं तो सावधान हो जाइए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए हैं कि अगर 10वीं या 12वीं की परीक्षा में कोई परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका पर 'ॐ..., 786...' या ऐसा ही कोई धार्मिक चिन्ह बनाता है तो उस छात्र की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन


परिषद ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि 10वीं या 12वीं कक्षा का कोई भी छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका पर किसी तरह का कोई धार्मिक चिन्ह ना बनाए। यह निर्देश इसलिए जारी किया गया है ताकि धर्म विशेष के आधार पर परीक्षक और परीक्षार्थी को गुप्त रखा जा सके।
विज्ञापन


इसके साथ ही परिषद ने सभी परीक्षा अधीक्षकों को यह भी निर्देश दिए है कि कोई भी छात्र परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर या अन्य कोई ऐसा गैजेट, जो परीक्षा में नकल की श्रेणी में आता हो, लेकर ना आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल ऐप से लगेगी छात्रों की हाजिरी

up board warn students about use religious sign in exam

शिक्षा परिषद ने परीक्षार्थियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा के दौरान यदि कोई छात्र परीक्षक या किसी अन्य अधिकारी से दुर्व्यवहार करता है तो उस छात्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।

बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले ही जारी हो चुका है। परीक्षाओं में इस बार मोबाइल एप से विद्यार्थियों की हाजिरी लगाई जाएगी। इसके अलावा नकल के लिहाज से संवेदनशील 31 जिलों में एक निश्चित क्रम की उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि बाहर से कॉपी लिखकर लाने की गुंजाइश ही न बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed