फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP Board's big decision

यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, अलग कर दिया कोर्स

Sat, 05 Dec 2015 10:39 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
UP Board's big decision

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने ग्यारहवीं एवं बारहवीं का पाठ्यक्रम अलग-अलग कर दिया है। सीबीएसई की तर्ज पर पहले नौवीं एवं दसवीं का कोर्स अलग-अलग करने के बाद अब यूपी बोर्ड ने ग्यारहवीं एवं बारहवीं का कोर्स भी अलग-अलग कर दिया है।

विज्ञापन


नए पाठ्यक्रम के आधार पर ग्यारहवीं के छात्रों की पढ़ाई शैक्षिक सत्र 2016-17 से शुरू हो जाएगी। बोर्ड की ओर से तैयार नए पाठ्यक्रम को छात्रों की सुविधा के अनुसार विभाजित किया गया है। नए पाठ्यक्रम में आसान से कठिन की ओर छात्रों को पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नए पाठ्यक्रम के आधार पर 2018 में पहली बोर्ड परीक्षा

UP Board's big decision

नया पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया गया है। बोर्ड की ओर से पाठ्यक्रम को अंतिम मंजूरी देने के बाद गवर्नमेंट प्रेस के पास मुद्रण के लिए भेज दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत लागू पाठ्यक्रम के आधार पर 2018 में पहली बोर्ड परीक्षा होगी। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि ग्यारहवीं केकोर्स को पुराना रखते हुए बारहवीं के कोर्स में कुछ नए चैप्टर भी जोड़े गए हैं। पाठ्यक्रम में बदलाव इस प्रकार से किया जा रहा है जिससे छात्रों को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed