फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP Board Issued Exam Schedule - See UP Board Date Sheet

यूपी बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, पढ़िए

Tue, 02 Dec 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 02 Dec 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
UP Board Issued Exam Schedule - See UP Board Date Sheet

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 19 फरवरी से 23 मार्च के बीच होगी। सोमवार को यूपी बोर्ड मुख्यालय में परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए बोर्ड सचिव प्रभा त्रिपाठी ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 19 फरवरी से 11 मार्च के बीच कुल 15 कार्य दिवसों में और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 19 फरवरी से 23 मार्च के बीच कुल 25 कार्य दिवसों में पूरी की जाएंगी। 2014 में बोर्ड परीक्षा तीन मार्च से चार अप्रैल के बीच पूरी की गई थी। बोर्ड की ओर से पहली बार परीक्षाएं इतनी जल्दी कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू किया जा सके।

विज्ञापन


होली पर मौज करेंगे हाईस्कूल परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं 19 फरवरी से 11 मार्च के बीच होंगी। हाईस्कूल परीक्षा का आगाज पहले दिन 19 फरवरी को हिंदी के प्रश्नपत्र से होगा। 20 फरवरी को संगीत, 21 को कामर्स, 23 को विज्ञान, 25 को कंप्यूटर, 26 को गणित, गृह विज्ञान, दो मार्च को सामाजिक विज्ञान एवं चार मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा के साथ प्रमुख विषयों की परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी। छह मार्च को होली है, ऐसे में हाईस्कूल के विद्यार्थियों को मौज मस्ती का पूरा मौका मिलेगा। होली के बाद नौ मार्च को हाईस्कूल में संस्कृत 10 मार्च को कृषि तथा 11 मार्च को चित्रकला की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


पांच से आठ मार्च के बीच होली की छुट्टी
यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 25 कार्य दिवस में होंगी। इसमें प्रमुख विषयों हिंदी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, मानव विज्ञान की परीक्षाएं होली से पहले चार मार्च तक पूरी कर ली जाएंगी। बोर्ड ने होली के लिए पांच से आठ मार्च के बीच अवकाश रखा है, इसके बाद जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, चित्रकला, इतिहास, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर, भूगोल संस्कृत की परीक्षा नौ मार्च से 23 मार्च के बीच होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में कम हो गए सात लाख परीक्षार्थी
बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में इस बार 3498430 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 2924768 कुल 6423198 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इससे पूर्व 2014 की हाईस्कूल परीक्षा में 3993199 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 3127066 कुल 7120265 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 2014 की तुलना में इस बार हाईस्कूल में 494769 एवं इंटरमीडिएट में 202298 कुल 697067 परीक्षार्थी कम हो गए। बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 10 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है। बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा 23 मार्च तक पूरी करने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं अप्रैल से नए सत्र का आगाज साथ-साथ हो जाएगा। जिन शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया जाएगा, उनको शिक्षण कार्य से मुक्त रखा जाएगा। सचिव ने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।


मंडलायुक्त शीघ्र तय करवाएंगे परीक्षा केंद्र
यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में जिला समिति एवं मंडलीय समिति की हीलाहवाली को देखते हुए प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मंडलायुक्तों से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने में सहयोग मांगा है। सचिव ने बताया कि मंडलायुक्तों की निगरानी में अब केंद्रों का निर्धारण शीघ्र पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed