फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up board copy checking

‘फेल हुआ तो आत्महत्या कर लूंगा सर, पाप के भागी आप बनेंगे’

Thu, 09 Apr 2015 10:32 AM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
up board copy checking

‘मैं फेल हुआ तो आत्महत्या कर लूंगा सर, पाप के भागी आप बनेंगे’। ‘अगर आप को पाप से बचना है तो मुझे अच्छे नंबर दे दीजिए सर, जिससे कि पास हो जाऊं’। ‘अगले महीने मेरा विवाह होना है, पास नहीं हुआ तो मेरी शादी टूट जाएगी’।

विज्ञापन


‘जहां मैं परीक्षा दे रहा था, वहां नकल नहीं हुई, बीमार पड़ने की वजह से पेपर ठीक नहीं हुआ’। वाराणसी में आईं यूपी बोर्ड की इंटर हिंदी की कापियों में शिक्षकों को कुछ इस तरह के संदेश लिखे मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में पांच केंद्रों पर यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। यहां पश्चिमी यूपी के मेरठ, फर्रुखाबाद एवं हरदोई आदि जिलों की कापियां आई हैं। कापियों में तरह-तरह के भावुक संदेश लिखकर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से अच्छे नंबर देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने शादी टूटने तो किसी ने जीवन बर्बाद होने से बचाने की गुहार लगाई है। भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन में हाईस्कूल गणित की एक कापी में सवालों के जवाब की बजाय शायरी लिखी मिली हैं तो एक कापी में लिखा है कि सर, अच्छे नंबर दे देंगे तो मेरी शादी हो जाएगी।

Trending Videos

परीक्षार्थी ने लिखा भावुक संदेश, अच्छे नंबर की अपील

up board copy checking

राजकीय क्वींस कालेज में इंटरमीडिएट हिंदी की एक कापी में छात्र ने लिखा है कि यदि संबंधित शिक्षक ने अच्छे नंबर नहीं दिए तो वह आत्महत्या कर लेगा और इसका पाप शिक्षक को लगेगा।

एक छात्रा ने पारिवारिक दशा ठीक खराब के कारण परीक्षा की तैयारी न कर पाने का जिक्र किया है और शिक्षक से बढ़िया नंबर देने की अपील की है, जिससे कि वह नौकरी पा सके।

शिष्यों की ये मार्मिक अपीलें गुरुजनों पर कितनी प्रभावी साबित होंगी, यह जानकारी तो उन्हें रिजल्ट आने के बाद ही होगी लेकिन इतना जरूर है कि ऐसे संदेशों से मूल्यांकन केंद्रों पर बीच-बीच में ठहाके जरूर गूंज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed