फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP Board class 10th results will be declared on May 30

यहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Fri, 30 May 2014 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 May 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
UP Board class 10th results will be declared on May 30

यूपी बोर्ड की दसवीं के परीक्षा (2014) परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम आप एक क्लिक पर देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला और results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर को डालकर रिजल्ट देखना होगा।

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य के 9322 परीक्षा केन्द्रों पर दसवीं की परीक्षा आयोजित की थी। इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में 39,93,199 छात्र शामिल हुए हैं।

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में लगभग चार लाख अधिक छात्र शामिल हुए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने की सभी मूलभूत प्रक्रियाएं संपन्न कर ली हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा 03 मार्च से 21 मार्च तक राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की थी। पिछले वर्ष (2013) बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं की परीक्षा में छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 91.25 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई थी। वहीं 82.87 फीसदी छात्रों ने भी यह परीक्षा पास की थी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी छात्राएं ही बाजी मारेंगी। बाराबंकी जिले के आशुतोष मिश्रा 97.33 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था।

वर्ष 2013 में आयोजित दसवीं की परीक्षा में 3,84,580 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 3,31,904 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। 15,23,447 छात्र और 13,62,932 छात्राओं ने दसवीं की यह परीक्षा पास की थी।


बोर्ड बारहवीं का परीक्षा परिणाम 25 मई को घोषित कर चुका है। रिजल्ट सुगमता से और सबसे पहले हमारी वेबसाइट पर प्राप्त किया जा सकता है।पिछले वर्ष मैट्रिकुलेशन का यह परिणाम 08 जून को घोषित किया गया था।

अमर उजाला की पूरी टीम छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देती है।

आप दसवीं का रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed