फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up board class 10th and 12th results 2015-

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट के लिए क्लिक करें

Mon, 18 May 2015 09:00 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
up board class 10th and 12th results 2015-

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.results.amarujala.com पर क्लिक कीजिए।

विज्ञापन


आप अमर उजाला की नई पहल "Get Results on your Mobile & Email" लिंक पर रजिस्ट्रेशन करके भी रिजल्ट पा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में 88.83 प्रतिशत विद्यार्थी कामयाब रहे हैं, जबकि हाईस्कूल में 83.74 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुताबिक, इस बार 34 लाख 98 हजार 430 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी है, जबकि कुल 29 लाख 24 हजार 768 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को मिलाकर कुल 64 लाख 23 हजार 198 विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी। हालांकि इनमें से लगभग छह लाख ने परीक्षा छोड़ दी।

अपने नतीजे पाने के लिए करें रजिस्ट्रेशन

up board class 10th and 12th results 2015-

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमी‌डिएट के विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए हमारी वेबसाइट www.results.amarujala.com  पर क्लिक करें।

उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 19 फरवरी से 23 मार्च के बीच हुई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 मार्च से 20 अप्रैल के बीच कराया गया।

रिजल्ट मोबाइल और ईमेल पर भीः सभी विद्यार्थी मोबाइल और ईमेल पर अपना रिजल्ट पाने के लिए अमर उजाला रिजल्ट की नई पहल "Get Results on your Mobile & Email" पर रजिस्ट्रेशन करें।

विद्यार्थियों को अपना नाम, रॉल नंबर, शहर या राज्य का नाम वैध मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन के ठीक बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेल भेज दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप संदेश के जरिए अपना परिणाम पा जाएंगे।

आप सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

इंटरमीडिएट के नतीजों की जरूरी बातें

up board class 10th and 12th results 2015-

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 88.83 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए है।‌ पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। पिछले वर्ष 92.21 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।

इंटरमीडिएट के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में 92.16 फीसदी छात्राएं तथा 85.91 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। हालांकि लड़कियों के पास प्रतिशत में पिछले साल की तुलना में काफी कमी आई है।

इंटरमीडिएट में इस बार कुल 29,19,628 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 27,64,277 परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रदेश में 14,73,090 छात्र और 12,91,187 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। कुल 12,65,514 छात्र और 11,89,981 छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं।

टॉपर्स की सूची में लखनऊ की छात्राओं का दबदबा रहा। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम की ज्योति राठौर प्रथम और इसी कालेज की मानसी जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहीं।

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम एक नजर में

up board class 10th and 12th results 2015-

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में 83.74 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रदेश में 88.34 फीसदी छात्राएं तथा 79.73 फीसदी छात्र सफल हुए। बस्ती के सर्वेश वर्मा में प्रदेश भर में टॉप किया। सर्वेश को 600 में 581 अंक मिले हैं।

हाईस्कूल में कुल 34,95,984 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रदेश में 16,31,287 छात्र और 14,24,592 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। कुल 13,00,585 छात्र और 12,58,512 छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं।

पिछले साल की तुलना में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्‍या 1.57 फीसदी कम है। प्रदेश में इस बार भी आजमगढ़ जिले का परिणाम सबसे अधिक 94.49 फीसदी और कौशांबी का सबसे कम 61.06 फीसदी रहा।

आजमगढ़, बलिया, मऊ, महराजगंज, मथुरा, गाजीपुर, हाथरस का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed