फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up board cancelled exam schedule.

यूपी बोर्ड ने निरस्त परीक्षा के कार्यक्रम जारी किए

Tue, 10 Mar 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 10 Mar 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
up board cancelled exam schedule.

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़े जाने पर जिन विद्यालयों की परीक्षा निरस्त की गई थी, उसमें कुछ विषयों के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। सचिव अमर नाथ वर्मा की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इलाहाबाद जिले के हेमवती नंदन बहुगुणा इंटर कॉलेज चिल्ला गौहानी परीक्षा केन्द्र की 19 फरवरी को हुई हाईस्कूल हिन्दी की निरस्त परीक्षा 20 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज में होगी।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के गजाधर प्रसाद इंटर कॉलेज लक्ष्मणपुर की 23 फरवरी को हुई इंटर शिक्षा शास्त्र प्रथम एवं प्रतापगढ़ के ही जगरानी यादव स्मारक इंटर कॉलेज मानधाता की 24 फरवरी की इंटर भौतिकी की परीक्षा 24 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज में होगी।
विज्ञापन


कौशांबी के आदर्श ग्राम सभा इंटर कॉलेज चरवा की 23 फरवरी को हुई हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा 20 मार्च को एवं हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी की इंटर इतिहास की परीक्षा 24 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं के छात्रों का सर्वे करेगा एनसीईआरटी

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर एनसीईआरटी की ओर से सभी शिक्षा बोर्डों के दसवीं कक्षा के छात्रों का सर्वेक्षण किया जाएगा। एनसीईआरटी ने सर्वेक्षण में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं एक माडर्न इंडियन लैंग्वेज को शामिल किया गया है।


इस सर्वेक्षण के लिए यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पर 25 मार्च को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के लिए क्वींस कॉलेज वाराणसी में 26 मार्च को, मेरठ में 28 मार्च, बरेली 29 मार्च को प्रशिक्षण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed