फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up board 12th result been good than cbse

यूपी बोर्ड वालों ने सीबीएसई वालों को पछाड़ा

Wed, 05 Jun 2013 08:05 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
up board 12th result been good than cbse

यूपी बोर्ड ने आखिरकार अपने अभियान में सफलता पाई और सीबीएसई को काफी पीछे छोड़ दिया। सीबीएसई बारहवीं के मुकाबले यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 14 फीसदी अधिक रहा।

विज्ञापन


यही नहीं, पहली बार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 90 फीसदी से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। कुल परिणाम 92.68 फीसदी रहा।

यूपी बोर्ड के टॉपर्स को भी इस बार काफी अधिक नंबर मिले। पहली बार यूपी बोर्ड के टॉपर को 96.80 फीसदी अंक मिले।

एसकेडीए इंटर कालेज राजाजीपुरम लखनऊ के हर्षित श्रीवास्तव, आरएस यादव स्मारक इंटर कालेज बाराबंकी की अर्जिता वर्मा और त्रिवेणी काशी इंटर कालेज, उन्नाव के मनु सिंह ने संयुक्त रूप से टॉप किया। उन्हें 96.80 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर रही लखनऊ पब्लिक स्कूल की विभांतिका द्विवेदी और इसी विद्यालय के शिवगोविंद शुक्ला। उन्हें कुल 96.60 फीसदी अंक मिले। लखनऊ पब्लिक स्कूल के ही सत्येंद्र कुमार को तीसरा स्थान मिला। उसे 96.40 फीस दी अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी के एस साईं इंटर कालेज के छात्र मो. गयास अंसारी, इसी कालेज के सत्यम सिंह, महाराजगंज के अमित कुमार गुप्ता, फतेहपुर के आकाश गुप्ता भी तीसरे स्थान पर रहे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। अनुमान के अनुरूप इस वर्ष परीक्षा में सीबीएसई से 14 फीसदी अधिक कुल 92.68 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

टॉप 10 में इलाहाबाद के भी दो विद्यार्थी रहे। इसमें बीबीएस कालेज की श्वेता सिंह नौवें स्थान पर रहीं जबकि सरस्वती विद्या मंदिर नैनी के निवेश द्विवेदी को दसवां स्थान हासिल हुआ। श्वेता को 95.20 फीसदी जबकि निवेश को 95 फीसदी अंक मिले।

इस वर्ष की परीक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों की तुलना में काफी अधिक रहा। कुल 96.32 फीसदी छात्राएं पास हुईं जबकि 89.79 फीसदी छात्र सफल हुए।

वर्ष 2013 की परीक्षा में 2640776 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। परीक्षा देने वालों में 14 लाख 21 हजार 546 छात्र तथा 11 लाख 27 हजार 268 छात्राएं रहीं। 12 लाख 76 हजार 448 छात्र तथा 10 लाख 85 हजार 814 छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं। छात्रों की तुलना में सात फीसदी अधिक छात्राओं का पास होना उल्लेखनीय रहा।

प्रदेश में सबसे बेहतर परिणाम रहा हापुड़ जिले का। वहां 97.53 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए जबकि नकलमंडी कहे जाने वाले गाजीपुर जिले में सबसे कम 78.68 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए।


इलाहाबाद जिले का परिणाम 96.48 फीसदी रहा जबकि पिछले कई वर्षों से मेरिट लिस्ट पर कब्जा जमाने वाले कानपुर जिले का परिणाम 95.97 फीसदी रहा।

प्रतापगढ़ जैसे छोटे जिले का परिणाम 95.94 रहा जबकि कौशांबी में 90.74 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति बासुदेव यादव ने बताया कि इस बार 61 जिलों का परिणाम 90 फीसदी से ऊपर रहा।

यूपी बोर्ड इंटर 2013 का परीक्षाफल एक नजर में
:- माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2013 में 92.68 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण
:- सीबीएसई इलाहाबाद जोन के मुकाबले 14 फीसदी अधिक परीक्षार्थी सफल
:- हापुड़ जिला 97.53 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रदेश में नंबर वन
:- यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में पहली बार इतने अधिक छात्र सफल हुए
:- प्रदेश में 96.32 फीसदी छात्राएं तथा 89.79 फीसदी छात्र सफल हुए
:- कुल 2640776 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिसमें 2548814 परीक्षा में शामिल हुए
:- प्रदेश में 1421546 छात्र तथा 1127268 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं
:- कुल 1276448 छात्र तथा 1085814 छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं
:- नकलमंडी कहे जाने वाले गाजीपुर जिले का रिजल्ट सबसे कम 78.68 फीसदी रहा
:- प्रदेश के 61 जिलों का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा
:- प्रथम श्रेणी के नंबर पाने वालों की संख्या में 9.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed