फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP BJP president targets merrut police on molestation case.

यूपी: जब भाजपा अध्यक्ष बोले, 'गिरफ्तारी नहीं कर सकते तो पहन लो चूड़ियां'

Wed, 11 Nov 2015 02:34 AM IST
Updated Wed, 11 Nov 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
UP BJP president targets merrut police on molestation case.

भगत सिंह मार्केट में छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामले ने तूल पकड़ लियाा है। दूसरे समुदाय के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ कोतवाली घेर ली। जमकर हंगामे के बीच प्रदेशाध्यक्ष ने पुलिस अफसरों को नसीहत दे दी कि यदि गिरफ्तारी नहीं कर सकते तो चूड़ियां पहन लो।

विज्ञापन

 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने विगत 26 अक्तूबर को छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में अभी तक हुई कार्रवाई की जानकारी पुलिस से मांगी। सीओ कोतवाली विनीत भटनागर और इंस्पेक्टर अजय अग्रवाल से सवाल किया कि छेड़छाड़ में नामजद दूसरे समुदाय के दोनों युवकों को दो सप्ताह बीतने के बावजूद भी पुलिस ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया।
विज्ञापन


इसके अलावा सोहराब गेट पुलिस चौकी के पास छेड़छाड़, भगत सिंह मार्केट में बेसमेंट में अवैध निर्माण व  शहर में लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि पुलिस छेड़छाड़ के आरोपियों को बचाने के लिए दूसरे पक्ष के बेकसूर लोगों पर केस दर्ज करती है। ताकि आरोपियों और पीड़ित पक्ष में समझौता हो जाए। प्रदेशाध्यक्ष ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर भाजपाई थाने से लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने समर्थकों समेत कोतवाली घेरी

UP BJP president targets merrut police on molestation case.

दरोगा को पढ़ाया कानूनी पाठ
डॉ. वाजपेयी ने सोहराब गेट चौकी इंचार्ज ओंकार नाथ पांडेय पर सबसे ज्यादा नाराजगी जताई। उन्होंने सीओ और इंस्पेक्टर के सामने दरोगाओं से आईपीसी के बारे में सवाल पूछे। कानून व्यवस्था कंट्रोल में रखने के लिए पुलिस से सवाल किए।
 
कमलदत्त की गिरफ्तारी हुई तो...
प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि पुलिस ने बेजा दबाव बनाने के लिए भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के खिलाफ फर्जी केस दर्ज किया। यदि कमलदत्त की गिरफ्तारी हुई तो सैकड़ों कार्यकर्ता जेल भरेंगे। इस दौरान वहां मौजूद कमलदत्त ने कहा कि मैं आरोपी हूं तो मुझे गिरफ्तार करो। इसके साथ सभी भाजपाइयों ने कहना शुरू कर दिया कि हम भी आरोपी हैं, हमें भी गिरफ्तार करो। सीओ ने उन्हें शांत करते हुए कहा कि फर्जी मुकदमे में कमलदत्त जेल नहीं जाएंगे।

अफसरों को नहीं बनाने देंगे दीपावली
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आरकेपुरम में लूट का विरोध करने पर व्यापारी ब्रजभूषण गुप्ता को बदमाशों ने गोली मारी। पुलिस-प्रशासन उसके इलाज का खर्च देने का आश्वासन देकर नकार गया। हम अफसरों को दिवाली नहीं मनाने देंगे। कोतवाली के बाद डीएम आवास का घेराव करेंगे। इसकी जानकारी लगते ही प्रशासनिक अफसरों ने प्रदेशाध्यक्ष को फोन कर बताया कि व्यापारी के इलाज की रकम की संस्तुति हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed