फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up bjp president injured in car accident

यूपी के बीजेपी अध्यक्ष कार हादसे में घायल

Sun, 23 Aug 2015 08:40 AM IST
Updated Sun, 23 Aug 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
up bjp president injured in car accident

मेघदूत पुलिया के पास भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की कार डिवाइवर से टकराकर पलट गई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष और उनके साथ भाजपा नेता अशोक नागर घायल हो गए। जानकारी पर भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को होप नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार रात गाजियाबाद से इंडेवर गाड़ी से अपने न्यू मोहनपुरी स्थित आवास लौट रहे थे। कार में उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक नागर निवासी दादरी भी थे।
विज्ञापन


कचहरी रोड स्थित मेघदूत पुलिया के पास उनकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इसमें दोनों नेता घायल हो गए। जबकि, ड्राइवर बाल-बाल बचा।

कमर में लगी है चोट

up bjp president injured in car accident

हादसे की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉ. राहुल नेहरा और डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष की कमर में चोट लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, अशोक नागर के चेहरे पर चोट आई है।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री के घायल होने की जाने पर जानकारी पर देर रात तक भाजपाइयों का अस्पताल में तांता लगा रहा। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने फोन कर डॉ. वाजपेयी और अशोक नागर का हालचाल पूछा।

क्या लिखा है फेसबुक पर

up bjp president injured in car accident

मित्रो,

मैं ठीक हूं। बस हल्की सी चोट चेहरे पर और कमर पर झटका लगा है। मेरठ में जिस कार में मैं था वह डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टीवी पर समाचार देखकर शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ता काफी परेशान हो रहे हैं। अतः आप सभी को में पुनः बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं और डाक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात बिल्कुल नहीं है। एक-दो दिन में आपके बीच पुनः दौड़ता नजर आऊॅगा। आपका प्यार, स्नेह और ईश्वर का वरदहस्त मेरे साथ है।


मित्रो,मैं ठीक हूं। बस हल्की सी चोट चेहरे पर और कमर पर झटका लगा है। मेरठ में जिस कार में मैं था वह डिवाइडर पर चढ़कर दुर्...

Posted by Dr. Laxmikant Bajpai on Saturday, August 22, 2015
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed