फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up bjp president

यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए दिल्ली में हुआ मंथन

Thu, 07 Jan 2016 05:05 AM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 05:05 AM IST
विज्ञापन
up bjp president

भाजपा आलाकमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष पद का निपटारा कर लेना चाहता है। राज्य भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया की अड़चनों को दूर करने के लिए प्रदेश भाजपा प्रभारी आम माथुर ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री सुनिल बंसल और राज्य भाजपा के संगठन चुनाव प्रभारी महेंद्र पांडे के साथ मैराथन बैठक की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संगठन के केंद्रीय चुनाव अधिकारी अविनास राय खन्ना ने सभी प्रदेश इकाईयों से 16 जनवरी तक राज्य भाजपा का चुनाव संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। इस प्रयास के तहत पार्टी की तैयारी उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव भी 16 जनवरी तक संपन्न करवा लेने की है। मगर सूबे के 90 जिलों में से एक में भी अब तक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

30 से ज्यादा जिलाअध्यक्षों के नाम को दी मंजूरी

up bjp president

जबकि पार्टी संविधान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न करवाने के लिए 45 से ज्यादा जिलों में संगठन चुनाव संपन्न होने चाहिए। ऐसी ही स्थिति राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए है। पार्टी आलाकमान की रणनीति 20 जनवरी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवाने की है।

इसे ध्यान में रखते हुए उत्तरप्रदेश प्रभारी ओम माथुर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव भी 16 जनवरी तक संपन्न करवा लेने के मूड में हैं। ताकि प्रदेश का संगठन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में शामिल हो सके।

सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अड़चन दूर करने के प्रयास में माथुर ने शिवप्रकाश, सुनिल बंसल और पांडे के संग बैठक कर लगभग 30 से ज्यादा जिला अध्यक्षों के नाम तय कर दिए हैं।

उक्त अधिकारी अगले एक-दो दिनों में मंथन कर 50 से ज्यादा जिलाअध्यक्षों के नाम तय कर देंगे। ताकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed