फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP: After church temple heavily vandalized

यूपीः चर्च के बाद अब मंदिर में जमकर तोड़फोड़

Tue, 21 Apr 2015 12:30 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
UP: After church temple heavily vandalized

शहर के प्रमुख कैथोलिक चर्च सेंट मेरीज में माता मरियम और प्रभु यीशु की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर फिजा बिगाड़ने की कोशिश की।

विज्ञापन


सोमवार शाम तकरीबन 6:30 बजे लोहामंडी स्थित सैय्यद पाड़ा में 50 साल पुराने जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में ईंट मारकर माता पार्वती की मूर्ति को तोड़ दिया गया। हमलावर मंदिर में से तीन चांदी के मुकुट और बांसुरी भी चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी पर क्षेत्र में तनाव फैल गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी पहुंचे। लोगों को किसी तरह समझाया। मूर्ति को पुलिस अपने साथ ले गई। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के मुकुट-बांसुरी चोरी

UP: After church temple heavily vandalized

लोहामंडी का सैय्यद पाड़ा, कारवान गली मिश्रित आबादी क्षेत्र है। यहां पर जागेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर सन 1964 में बना है। मंदिर में शिव लिंग और शिव परिवार के अलावा शेरों वाली माता, भगवान हनुमान आदि की मूर्तियां लगी हैं।

सोमवार शाम तकरीबन पांच बजे मंदिर में दो बच्चे घुसने का प्रयास कर रहे थे। आसपास के लोगों ने उन्हें रोक दिया। लोगों का कहना है कि शाम तकरीबन 6:30 बजे तीन से चार युवक मंदिर में आए। उन्होंने मंदिर के अंदर घुसकर ईंट मारकर देवी पार्वती की मूर्ति को तोड़ दिया।

मूर्ति तीन टुकड़ों में बंट गई। शिवलिंग के कुंड पर भी ईंट से कई प्रहार किए। पुजारी करन सिंह के भतीजे परमानंद ने युवकों को भागते हुए देखा तो शोर मचाया। फोर्स मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed