फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   untold story of sania mirza birth

क्या है सच्चाई, सानिया हैदराबाद की या बाहरी?

Fri, 25 Jul 2014 06:45 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
untold story of sania mirza birth

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हैदराबाद की हैं या बाहरी? भाजपा विधायक के लक्ष्मण ने सानिया मिर्जा को पाकिस्तान की बहू कहा, जिसके बाद ये सवाल पूछा जाने लगा। 

विज्ञापन


लक्ष्मण ने ये सवाल सानिया को तेलंगाना की ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किए जाने के बाद उठाया।

उन्होंने कहा कि सानिया मिर्जा पाकिस्तान की बहू हैं। तेलंगाना के गठन के लिए हुए आंदोलनों में उन्होंने कभी हिस्‍सा नहीं लिया। फिर उन्हें राज्य का ब्रांड अम्बेसडर बनाने का क्या औचित्य है?

विज्ञापन

हैदराबाद में नहीं पैदा हुई सा‌निया

untold story of sania mirza birth

तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को सानिया को राज्य का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया था।

स्‍थानीय भाजपा विधायक लक्ष्मण फैसले से इतने नाराज दिखे कि उन्होंने ये तक कह डाला कि सानिया हैदराबाद की है नहीं, वह महाराष्ट्र में पैदा हुई और वहां आकर बस गई।

हालांकि उनकी पार्टी ने ही बयान से पल्‍ला झाड़ लिया। कई राजनीतिक दलों ने लक्ष्मण के बयान की आलोचना की।

सानिया ने ट्विटर पर दी सफाई

untold story of sania mirza birth

लक्ष्मण के बयान से सानिया भी आहत हो गईं।

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि वे भारत की बेटी हैं और मरते दम तक भारतीय रहेंगी। ट्विटर पर सानिया ने अपने जन्म की कहानी भी बताई।

सानिया ने कहा कि उनका परिवार एक सदी से भी ज्यादा समय से हैदराबाद में रह रहा है और उन्हें बाहरी करार देना निंदनीय है। हैदराबाद शहर से सानिया का रिश्ता कितना पुराना है, उन्होंने इसका पूरा ब्योरा दिया।

विज्ञापन

पढ़िए, सानिया ने क्या कहा

untold story of sania mirza birth

सानिया ने कहा, मेरे पूर्वज एक सदी से भी ज्यादा समय से हैदराबाद में रहते आए हैं। मेरे दादा मोहम्मद जफर मिर्जा ने 1948 में निजाम के रेलवे में इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और उनका इंतकाल भी यहां अपने पुश्तैनी मकान में हुआ।'

सानिया ने बताया, 'मेरे परदादा मोहम्मद अहमद मिर्जा भी हैदराबाद में ही जन्मे और पले-बढ़े। वह वाटर वर्क्स, हैदराबाद के मुख्य इंजीनियर थे और उन्होंने मशहूर गांधीपेठ बांध बनाया था। मेरे परदादा के पिता अजीज मिर्जा हैदराबाद के निजाम के तहत गृह सचिव थे और 1908 में मूसी नदी में आई बाढ़ के दौरान राहत कार्य में काफी काम किया। उम्मीद है कि इससे सारे शक-ओ-शुबहे दूर हो गए होंगे।'

मुंबई में पैदा हुईं सानिया

untold story of sania mirza birth

अपने जन्म के बारे में सानिया ने बताया, 'मेरा जन्म मुंबई में हुआ क्योंकि मेरी मां को विशेष अस्पताल की जरूरत थी चूंकि मेरे जन्म के समय वह काफी बीमार थीं। मैं जब तीन हफ्ते की थी, तब हैदराबाद आई। शोएब मलिक से शादी के बावजूद मैं भारत की नागरिक हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed