{"_id":"9d38aa0c7099586ff7d764ff8ad14365","slug":"unnao-becomes-mela-shops-comes-up-from-nowhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में निकला छोले पूरी, चाय-कोल्ड ड्रिंक का खजाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उन्नाव में निकला छोले पूरी, चाय-कोल्ड ड्रिंक का खजाना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Oct 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के डौंडिया खेड़ा गांव में शुक्रवार को साधु के सपने को आधार बनाकर खजाने की ख्ुदाई शुरू हुई और पूरा गांव जैसे मेले में बदल गया।
विज्ञापन
अगर कई लोग इस गांव की तुलना पीपली लाइव फिल्म से कर रहे हैं, तो इसमें हैरत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वहां माहौल वाकई ऐसा बना है।
टीओआई की खबर के मुताबिक मंच जपते साधु, देश-विदेश से जुटे मीडियाकर्मी और तस्वीरें लेते ग्रामीण, ऐसा लगता है कि जैसे यह हकीकत न हो, बल्कि किसी हिंदी फिल्म के सीन हों।
विज्ञापन
दुकानदारों की चांदी
वक्त बीतने के साथ-साथ माहौल और ड्रामेबाज होता गया। शिव मंदिर के सामने खड़े होकर तस्वीर खिंचवाते लोग इन पलों को हमेशा के लिए कैद कर लेना चाहते हैं।
और तो और, मौके पर चौका मारने वाले भी कम नहीं। यहां मेला लगते ही दुकान सज गई हैं, कारोबार शुरू हो चुका है। खानपान का सामान बेचने वाले ठेलों का काम जोरों पर है। चंद घंटों में यह दुकानदार कहां से पैदा हुए, कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
छोले पूरी, गोल-गप्पे, समोसा-पकौड़ा, चाय, मिनरल वॉटर, कैंडी बार, कोल्ड ड्रिंक, आपको जो चाहिए सब मिल जाएगा। यहां तक कि मेलों की तरह यहां भी नई बाइक को शोकेस किया जा रहा है।
गांववालों ने मीडिया से लिए मजे
उन्नाव हैरत में है। एक सरकारी डॉक्टर ने कहा, "अब तक मेरे ज्यादातर दोस्त उन्नाव के बारे में नहीं जानते थे। लेकिन अब मुझे यकीन है कि उन्हें इस तमाशे की वजह से इसकी याद रहेगी।"
शुक्रवार को सूरज ऊपर पहुंचा, तो इलाके में मीडिया सर्कस भी दिखा। स्कूल और कॉलेज के बच्चे चटखारे लेकर मीडियाकर्मियों के बीच रस्साकशी का आनंद लेते रहे।
पढ़ें, सोने की खोज: नमक भी हो सकता है अदृश्य खजाना
कैमरे के सामने एक एंकर ने "जहां मैं खड़ा हूं..." कहकर अपनी बात शुरू की ही थी कि भीड़ में से कोई बोला, "लाइन वहीं से शुरू होती है...।" फिल्मी डायलॉग निकला, तो भीड़ ने ठहाका मारकर इस टैलेंट को सराहा।
महिलाओं को यकीन, गांव का होगा भला
कई स्थानीय महिलाएं शिव मंदिर पहुंचीं और खुदाई में कामयाबी की प्रार्थना की। शिवलिंग पर दूध चढ़ाने आईं बीना देवी ने कहा, "इस खजाने से गांव का भी भला होगा।"
अल-जजीरा ने एक पंक्ति में इस समां को कुछ यूं बांधा, "हमने सुना था कि भारत सपेरों का देश है। अब इस बात पर यकीन करने के लिए हम तैयार हैं।"