फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   University Of Hyderabad Continues Protests After Rohith Vemula's Death

दलित छात्र मामले में हैदराबाद विवि में विरोध की आग तेज

Mon, 25 Jan 2016 10:14 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
University Of Hyderabad Continues Protests After Rohith Vemula's Death

दलित शोधार्थी छात्र रोहित वेमुला आत्महत्या मामले में हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू) छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को विभिन्न यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों समेत कई सामाजिक संगठन भी छात्रों के समर्थन में आ गए।

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संयुक्त कार्रवाई समिति की ओर से ‘चलो एचसीयू’ के आह्वान पर प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय परिसर में एकत्रित हो गए। इस बीच बीआर अंबेडकर के पोते ने भी विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन


एचसीयू परिसर में एकत्रित होने वाले छात्रों में देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्र व अन्य लोग शामिल थे। एचसीयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी टीवी राव ने कहा कि हजारों छात्रों के जुटने के बाद भी स्थिति नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐहतियात के तौर पर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। साइबराबाद पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त टीवी शशिधर रेड्डी ने कहा कि हम एचसीयू परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की जांच कर रहे हैं। ‘चलो एचसीयू’ कार्यक्रम पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। 

इससे पहले कुछ छात्रों और उनके समर्थकों ने शिकायत की थी कि पुलिस उन्हें परिसर में घुसने की अनुमति नहीं दे रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्र वीसी पी अप्पा राव को हटाने के साथ ही विश्वविद्यालयों में एससी, एसटी, बीसी, और अल्पसंख्यक छात्रों की आत्महत्या को रोकने वाले ‘रोहित एक्ट’ को पास करने की मांग कर रहे हैं।

दलितों के दुख्‍ा दूर करने पर काम कर रही है सरकार: प्रभु

University Of Hyderabad Continues Protests After Rohith Vemula's Death

हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के संदर्भ में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार दलित समुदाय की ओर से सामना की जाने वाली विभिन्न परेशानियों को दूर करने पर काम कर रही है।

एक कार्यक्रम के दौरान रेलमंत्री ने कहा, ‘हम देश में दलितों के समक्ष पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं को दूर करने पर काम कर रहे हैं।

हम डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती मना रहे हैं।’ प्रभु ने कहा कि कुछ दिनों पहले दलित युवाओं ने दलित चैंबर्स ऑफ कॉमर्स शुरू कि था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed