फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Unique initiative: immediate relief to tatkal ticket

अनोखी पहल: तत्काल टिकट लेने वालों को मिली राहत

Tue, 28 May 2013 12:30 AM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
गुड़गांव/ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
Unique initiative: immediate relief to tatkal ticket

भीषण गर्मी में रेलवे का तत्काल टिकट लेने के चक्कर में आरक्षण केंद्र के बाहर रातभर लोगों को कतार में खड़े रहना पड़ता था। इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल ने अनोखी पहल की है।

विज्ञापन


रेलवे यात्रियों को अब लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ रहा है। उन्हें सुबह ही टोकन दे दिया जा रहा है। उसी के आधार पर वे आरक्षण खिड़की पर खड़े होते हैं।  
विज्ञापन


ऐसी गर्मी में कई लोग तो अपनी जगह दूसरे लोगों को कुछ रुपये देकर रातभर लाइन में खड़ा कर देते हैं। ऐसे में उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है।

रेलवे ने इसी को रोकने के लिए नई तरकीब निकाली। लोगों को रातभर न खड़ा रहना पड़े, इसके लिए उन्हें सुबह आते ही उनकी बारी का टोकन दे दिया जाता है।

इसके बाद वे आराम से बैठकर या आरक्षण विंडो पर अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। इसमें आगे-पीछे या फिर धक्का-मुक्की करने जैसी भी कोई समस्या नहीं होती।

जिस व्यक्ति के पास रेलवे पुलिस का टोकन नंबर नहीं होता, उसे पुलिसकर्मी लाइन से बाहर कर देते हैं।  

आरपीएफ अधिकारी के अनुसार, गर्मी को देखते हुए यह कदम उठाया गया। जो व्यक्ति गर्मी में रातभर लाइन में खड़ा रहेगा।

उसके साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। साथ ही इससे दूसरे विवादों से भी बचा जा सकता है। इसका लोग स्वागत कर रहे हैं।

ये है नई व्यवस्था
: सुबह छह बजे तक लगने वाली लाइन में नंबर दिया जाता है।
: महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग लाइन होती है।

नई व्यवस्था से लाभ
: रात में रेलवे स्टेशन के आसपास घूमने वालों की भीड़ नजर नहीं आती है।
: आरपीएफ का नंबर लेकर लोग निकल जाते हैं। साढ़े नौ बजे दोबारा से आते हैं।
: सवा सौ लोगों को रोजाना मिलता है नंबर
: इस सुविधा में लोग सामान्य और तत्काल टिकट दलालों से न करवाकर खुद करवाते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed