फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uniqe gift for bjp president amit shah

'चप्पल' देकर किया जाएगा अमित शाह का स्वागत, कौन करेगा ऐसा?

Thu, 21 May 2015 01:55 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
uniqe gift for bjp president amit shah

महाराष्ट्र में कोल्हापुर भाजपा जिला इकाई तोहफे में ‘चप्पल’ देने के लिए अपने पार्टी नेताओं का इंतजार कर रही है। 22 से 24 मई तक कोल्हापुर में महाराष्ट्र भाजपा कार्यकारिणी की बैठक है।

विज्ञापन


इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा देश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसे में कोल्हापुरियों की ओर से भाजपा नेताओं को आवभगत में चप्पल का अनोखा उपहार देने की योजना है।
विज्ञापन


कोल्हापुर भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश जाधव ने बताया कि बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें राज्य भाजपा कार्यकारिणी और जिला इकाई के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं समेत करीब 1200 लोग शामिल होंगे। कोल्हापुर शिवाजी पेठ स्थित पेटाला मैदान में वातानुकूलित पंडाल बनाया गया है। 24 मई की जनसभा के लिए अलग से विशाल पंडाल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्हापुर की चप्पल देश भर में मशहूर

uniqe gift for bjp president amit shah

जाधव ने बताया कि जिला इकाई की ओर से कार्यकारिणी में शामिल होने वाले सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कोल्हापुरी चप्पल, फेटा, गुड़ और छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक उपहार स्वरूप में दी जाएगी।

कोल्हापुर की चप्पल देश भर में मशहूर है। लिहाजा इसे उपहार की श्रेणी में रखा गया है और फोन करके नेताओं के पैरों की नाप ली जा रही है। जिससे उनके पैर के नाप की चप्पल दी जा सके।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि बैठक में राज्य और केंद्र सरकार के अब तक के कार्यों और उपलब्धियों के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पेश होगा। भविष्य के कार्यक्रम और नीतियों पर चर्चा भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed