सुनंदा के शव को बेटे ने दी मुखाग्नि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की खबर से देश भर में सनसनी फैल गई है। पढ़िए, दिन भर का घटनाक्रम।
5.15 सुनंदा पुष्कर के शव को मुखाग्नि दी गई। बेटे शिव ने दी मुखाग्नि।
5.05 लोधी रोड के श्मशान घाट में कुछ देर में सुनंदा के शव को दी जाएगी मुखाग्नि।
5.00 अंतिम संस्कार के दौरान सुनंदा के परिवार के लोग और दोस्त मौजूद।
4.45 अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पहुंचा सुनंदा पुष्कर का शव, थरूर साथ में मौजूद।
4.30 दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अल्प्रैक्स दवाई के ओवरडोस से हुई सुनंदा की मौत।
4.10 नलिनी सिंह ने बताया कि सुनंदा अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान थीं।
4.05 पाकिस्तानी पत्रकार के बारे में भी हुई थीं बातें: नलिनी सिंह
4.05 बात करते समय रो पड़ी थीं सुनंदा: नलिनी सिंह
4.00 वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह से 16 तारीख को रात 12.10 बजे की थी सुनंदा पुष्कर से बात।
3.45 डॉक्टरों के मुताबिक कल दोपहर 1 बजे से शाम 7 के बीच हुई सुनंदा पुष्कर की मौत।
3.30 पोस्टमार्टम की शुरूआती रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रग ओवरडोस से हुई सुनंदा पुष्कर की मौत की आशंका।
3.15 पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने ट्विटर पर फोटो के जरिए दी सुनंदा को श्रद्धाजंलि।
3.00 दो दिन में आएगी सुनंदा की जांच की रिपोर्ट्स।
2.45 डॉक्टरों ने कहा कि सुनंदा के शरीर में जहर नहीं।
2.35 डॉक्टरों ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक सुनंदा पुष्कर की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई है।
2.30 सुनंदा पुष्कर की मौत पर डॉक्टरों ने कहा कि जांच के सैंपल ले लिए हैं।
2.15 चार बजे होगा सुनंदा पुष्कर का अंतिम संस्कार।
2.00 सुनंदा का शव लेने अस्पताल लेने पहुंचे शशि थरूर।
1.15 शशि थरूर को अस्पताल से मिली छुट्टी। सुनंदा की मौत के मामले में पुलिस ने की पूछताछ।
1.00 पुलिस का कहना है कि सुनंदा के शरीर पर कुछ नीले निशान भी मिले हैं। इन निशानों के आधार बनाकर भी जांच की जा रही है।
12:30 28 जुलाई की मेहर की मेल के जवाब मे शशि थरूर ने भी मेल भेजा था। मेल में उन्होंने लिखा था कि सुनंदा ने मुझसे कहा है कि मैं आपके फोन, ई-मेल का जवाब ना दूं।
12:20 एम्स के प्रवक्ता ने बताया शशि थरूर को साढ़े तीन बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी जांच की गई और सभी रिपोर्ट सामान्य है।
11:40 शशि थरूर और मेहर कई महीनों से एक दूसरे के संपर्क में थे। पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार का एक ई-मेल सामने आया है। मेहर ने शशि थरूर को ये मेल 28 जुलाई, 2013 को भेजा था।
ई-मेल के मजमून से ऐसा लग रहा है कि सुनंदा को दोनों के सबंधों की जानकारी थी और वे इससे नाराज थीं। मेहर ने मेल में सुनंदा को समझाने की कोशिश की है।
ई-मेल में लिखा गया है-जो हो रहा है, उसका मुझे दुख है। जानती हूं, पत्नी जीवन में कितनी अहम है। हम (थरूर और मेहर) लोग दो बार मिले हैं ओर एक अच्छे दोस्त बन गए हैं। हमेशा एक औरत और आदमी की दोस्त को गलत ढंग से देखा जाता है। सुनंदा और आपके जीवन में सब ठीक हो जाएगा।
11:30 शशि थरूर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें रात दो बजे सीने में में शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। वे रात भर आईसीयू में रखा गया।
11:07 पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पोस्टमॉर्टम के लिए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। सुनंदा के बेटे शिव मेनन एम्स में ही मौजूद हैं।
11:01 सुनंदा के शव को पोस्टमॉर्टम दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच में किया जा सकता है। पोस्टमॉर्टम डॉ सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में होगा।
10:45 एम्स में भर्ती केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की तबीयत स्थिर बनी हुई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव एम्स में ही रखा गया है।
08:00 केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वहीं, खबर है कि शशि थरूर की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की है। सुनंदा के मौत के सदमे से वे रात भ्ार रोते रहे।
सुनंदा पुष्कर के मौत के मामले में पुलिस ने थरूर से पूछताछ की है। पूलिस ने थरूर के सहयोगियों और होटल लीला के स्टाफ से भी पूछताछ की है।
जानिए, अब तक की कहानी-
शशि थरूर की 52 वर्षीया पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे होटल लीला पैलेस के 345 नंबर कमरे में मिला था।
पिछले दिनों एक पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के कारण दोनों के संबधों में दरार आ गई थी। हालांकि गुरुवार को उन्होंने बयान जारी कर ऐसी खबरों को गलत बताया था। सुनंदा और थरूर की साल 2010 में शादी हुई थी। यह दोनों की तीसरी शादी थी।
कश्मीर के एक आर्मी अफसर की बेटी सुनंदा का उनके दूसरे पति के साथ एक 21 वर्ष का बेटा है। शादी से पहले वह दुबई की रियल स्टेट कंपनी में बड़ी अधिकारी थीं। 2010 में ही उनका कोच्चि आईपीएल विवाद में नाम आया।